आपको जेन जी के बारे में तो पता ही होगा। इसमें 1997 से 2012 में जन्में लोग आते हैं। आजकल जेनरेशन जी लोगों के नजरों में बहुत आ रही है। इसका मतलब ये है कि उनकी हरक्कतों की वजहों से उन्हें पसंद नहीं किया जा रहा। हर कोई इस जनरेशन में ऐसा नहीं है, लेकिन कहते हैं न कुछ के लपेटें में सारे आ जाते हैं।

जेन जी में प्रोफेशनलिज्म की कमी मानी जाती है। जो लोग जेन जी लोग होते हैं उन्हें अक्सर इन चीजों का सामना करना पड़ता है। ऑफिस में लोगों को उनकी भाषा अनौपचारिक लगती है, जिससे विश्वसनीयता कम हो जाती है। इस जेनरेशन में बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो ‘लाइक’ और ‘टोटली’ जैसे शब्दों को बहुत इस्तेमाल करते हैं, जिससे सामने वाले को दिक्कत हो सकती है।

बुद्धिमान कर्मचारी की तरह न दिखना

जेन जी को देखकर ही लोगों के मन में बैठ जाता है कि वे अगर कंपनी में काम करेंगे तो वे बुद्धिमान एंप्लॉयी की तरह नहीं दिखेंगे, जिससे उनकी कंपनी का नाम खराब हो सकता है। ऐसे में अगर आप कहीं नौकरी के लिए जा रहे हैं तो समझ जाएं कि वहां प्रोफेशनलिज्म सबसे आगे है। आप किसी से कैजुअल होकर नहीं बात कर सकते, अगर वे आपका दोस्त न हो।

भाषा

बहुत बार ऐसा होता है कि दूसरे से बात करते समय कुछ कैजुअल भाषा निकल जाती है। ये दोस्तों के साथ अच्छा लगता है, लेकिन आप अपने बॉस को थैंक्स मैन कहेंगे तो वो जरूर आपको टोकेगा और हो सकता है कि वे आपको नौकरी से निकाल दे।

नीची नजर से देखना

अक्सर बड़ी उम्र के लोग जेन जी को नीची नजर से देखते हैं। उन्हें लगता है कि ये लोग अपने काम को लेकर कम गंभीर होते हैं।

इस मामले में कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि जेन जी का वर्क लैंग्वेज ये दिखाता है कि पिछले कुछ सालों में जीवन में और काम में काफी बदलाव आया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वर्कप्लेस पर काम के पुराने तरीके नई पीढ़ी के कर्मचारियों को पसंद नहीं रहे हैं। कोविड के बाद काम पर जितना असर पड़ा है उसके बाद से पर्सनल और प्रोफेनल लाइफ के बीच की रेखा धुंधली हो गई है। इससे भी वर्कप्लेस पर औपचारिक वर्क कल्चर में कमी आई है।

नहीं रहना चाहते नकली

एकपर्ट्स का कहना है कि इस बदलती दुनिया में जेन जी चाहती हैं कि उनका काम और पर्सनल आइडेंटिटी एक जैसी हो। वे ऐसा नहीं बनना चाहते जहां उन्हें दो व्यक्तित्व रखना पड़े या जो नकली हो। वे चाहते हैं कि जहां उनका रोज आना जाना हो वहां वे सच रहे।

इस वजह से ईमेल में ये देखने को मिल रहा है कि अंत में लिखे जाने वाले शब्द ‘Yours Truely’ और ‘Yours Sincerely’ फैशन से बाहर हो रहे हैं और बहुत संभावना है कि आने वाले समय में इनका इस्तेमाल भी न किया जाए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *