फिट और हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने शरीर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें और रोजाना स्नान करें। आयुर्वेद में नहाने के कई सारे फायदे बताए हैं, इससे शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य में सुधार होता है जिन लोगों को स्ट्रेस और एंग्जायटी की समस्या रहती है उनके लिए सुबह और शाम दोनों समय नहाने से फायदा मिल सकता है। इसके अलावा नहाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है लेकिन कई बार लोग नहाते समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे उन्हें कई तरह की स्किन और सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं ऐसी 4 गलतियां जो नहाते समय करने से आपको समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं।

बालों को बार-बार धोना

नहाते हुए बालों को बार-बार धोना भी नुकसानदायक हो सकता है। इससे बालों से जरूरी प्राकृतिक तेल साफ हो जाता है, जिससे बालों की क्वालिटी भी खराब हो सकती है और ड्राई बालों की समस्या हो सकती है। बालों को हफ्ते में 1-2 बार ही धोना चाहिए और कोशिश करें की केमिकल फ्री नेचुरल शैंपू से बालों को साफ करें। शैंपू लेते समय यह ध्यान रखें कि आपके शैंपू में सल्फेट और पैराबेन न हो।

केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल

आज के समय में नहाने वाले साबुन से लेकर बॉडी वॉश तक में हानिकारक केमिकल्स इस्तेमाल होते हैं। नहाने के दौरान इनका इस्तेमाल करने से ये केमिकल शरीर में आ जाते हैं जिससे स्किन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में नहाने के लिए आप बेसन, मुल्तानी मिट्टी जैसी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप केमिकल फ्री आयुर्वेदिक साबुन या बॉडी वॉश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

खाना खाने के बाद नहाना

सोशल मीडिया के जमाने में लोगों को ये तो पता चल ही चुका है कि खाना खाने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि खाना खाने के बाद नहाने से क्या होता है। इसका जवाब में एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से खाना पचाने के लिए जो खून आपके पेट के आसपास होता है वो पूरे शरीर में जाने लगता है जिसका असर पाचन पर पड़ता है और पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। कई बार लोगों को पेट दर्द की शिकायत भी होती है। डॉक्टर ने सलाह दी है कि लोगों को खाना-खाने के कम से कम 2 घंटे के बाद ही नहाना चाहिए जिससे की पाचन की प्रकिया में बाधा न आए।

नहाने के लिए गर्म पानी

कुछ लोग गर्म पानी से नहाना ही पसंद करते हैं जो कि स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। गर्म पानी से नहाने से त्वचा से नमी कम हो जाती है जिसके कारण त्वचा ड्राई और बेजान दिखने लगती है। नहाने के लिए हमेशा ताजे पानी का इस्तेमाल करें, इससे आपकी स्किन से जुड़ी कई समस्याएं कम होगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *