आजकल हार्ट अटैक की समस्या काफी आम हो गई है। जितनी तेज दौरा आता है, उसी पर निर्भर करता है कि हार्ट अटैक आने के इतने देर बाद मौत होगी। बहुत से ऐसे मामले हैं जिसमें व्यक्ति चलते, दौड़ते, डांस या जिम करते वक्त अचानक से गिर जाते हैं और उसकी मौत हो जाती है। हर उम्र का व्यक्ति इसका शिकार हो चुका है।

वहीं ऐसी ही खबर काफी सुर्खियों में थी कि पिछले दिनों पुणे के गरबा किंग माने जाने वाले 50 साल के अशोक माली की गरबा खेलते हुए हार्ट अटैक से मौत हो गयी और 17 साल के वीर शाह और 28 साल के रवि पूंचल की भी गरबा करते वक्त मौत हो गई।

Experts का कहना

एक्सपर्ट्स का कहना है कि डांस, एक्सरसाइज, जिमिंग, रनिंग या कोई स्पोर्ट्स एक्टिविटी करते वक्त अचानक मौत हो सकती है। इस तरह की मौतों के पीछे कई स्वास्थ्य संबंधित कारण हो सकते हैं, जिन्हें जानना आवश्यक है।

Sudden Heart Fail

एक्सपर्ट का कहना है कि अचानक मौत का कारण दिल की मांसपेशियों का मोटा हो जाना है। ये जेनेटिक एथलेटिसिज्म के कारण हो सकता है। दिल की मांसपेशियां मोटी होने के कारण हार्ट बीट कम या बढ़ने लगती हैं। ऐसे में व्यक्ति अचानक गिर जाता है और उसे वेंट्रिकुलर कार्डियो या वेंट्रिकुलर एरिथमिया का सामना करना पड़ सकता है।

Physical Activity

अत्यधिक शारीरिक गतिविधि करना भी खतरनाक हो सकता है। इस वजह से दिल और धमनियों में पहले से मौजूद जमा हुआ प्लाक टूट सकता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का जोखिम बढ़ जाता है। इसमें डांस, जिम, दौड़ना और अन्य खेल शामिल हैं।

सावधानियां

ऐसे में अगर आप कोई अग्रेसिव एक्टिविटी शुरू करने जा रहे हैं, तो पहले फुल हेल्थ चेकअप जरूर कराएं। ब्लड टेस्ट, ईसीजी, इको कार्डियोग्राम, ट्रेडमिल टेस्ट आदि शामिल हैं। जब ये सभी टेस्ट नॉर्मल हों तो आपको दिल का दौर पड़ने का खतरा कम हो जाता है। धूम्रपान या शराब पीने वाले ज्यादा सतर्क रहें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *