भारतीय रसोई में हम लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कई तरह के मसाले इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह मसाले सेहत के लिए फायदेमंद साबित होंगे। अब हाल ही में गैर लाभकारी कंज्यूमर रिपोर्ट्स के द्वारा किए गए विश्लेषण के बाद कम से कम 12 दालचीनी उत्पादों में लेड की उच्च मात्रा पाई गई है। लगभग 36 दालचीनी उत्पादों का टेस्ट किया गया है जिनमें गरम मसाला और पांच मसालों के पाउडर जैसे मिश्रण शामिल थे। यह मसाले पूरे अमेरिका में किराने के दुकानों में उपलब्ध अलग-अलग ब्रांड्स के थे। उनके निष्कर्षों से यह पता चला है कि पारस(Paras), ईजीएन(EGN), रानी ब्रांड आदि सहित 12 उत्पादों में लेड की मात्रा न्यूयॉर्क के द्वारा निर्धारित 1 भाग प्रति मिलियन पीपीएम की सीमा को पार कर गई थी। न्यूयॉर्क मसालों में भारी धातुओं को नियंत्रित करने वाला अमेरिकी एकमात्र राज्य है।

रोज इतनी मात्रा में ले रहे लेड

यह मुख्य रुप से चिंताजनक है क्योंकि दालचीनी से बने इन उत्पादों के 1/4 चम्मच में ही अनुशांसित दैनिक सेवन से ज्यादा लेड होता है। कंज्यूमर रिपोर्ट्स में खाद्य सुरक्षा अनुसंधान के निदेशक जेम्स रोजर्स ने कहा कि – लेड की थोड़ी मात्रा भी जोखिम पैदा करती है क्योंकि समय के साथ यह शरीर में जमा हो सकता है और सालों तक बना रह सकता है जिसके कारण स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो सकता है।

इन लोगों के लिए खतरनाक लेड

लेड के संपर्क में आना खासतौर पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक है लेकिन व्यस्कों के लिए भी यह समस्या खड़ी कर सकता है। पिछले 500 से ज्यादा बच्चों को लेड की विषाक्तता का सामना करना पड़ा था जिसका स्त्रोत सेब की प्यूरी की थैलियों में मौजूद दालचीनी थी। इसी वजह से अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने उपभोक्ताओं को 17 पिसी दालचीनी उत्पादों के बारे में चेतावनी भी दी थी जिनमें लेड का स्तर इतना ज्यादा था कि यदि नियमित रुप से इसे खाया जाए तो यह नुकसान भी पहुंचा सकता है।

बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक

लेड के संपर्क में आना बच्चों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है क्योंकि यह दिमाग के विकास को नुकसान पहुंचाता है इसके अलावा व्यवहार और सीखने से संबंधी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। वहीं यदि व्यस्क लंबे समय तक सीसे के संपर्क में रहते हैं तो गुर्दे को नुकसान, हाई ब्लड प्रेशर और प्रजनन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं हालांकि निष्कर्ष काफी चिंताजनक है एनजीओ ने कई दालचीनी उत्पादों की पहचान की जिनमें लेड का स्तर कम या पता न चलने वाला ही है।

अगर बात दालचीनी के सबसे सुरक्षित विकल्प की करें तो 365 होल फूड्स मार्केट ग्राउंड दालचीनी और लोइसा ऑर्गेनिक दालचीनी शामिल है। ये उत्पाद दर्शाते हैं कि न्यूनतम लेड संदूषण के साथ दालचीनी का उत्पादन संभव है। जांच में दालचीनी से लेड हटाने के ऑप्शन्स को भी देखा गया। लेड पृथ्वी की मिट्टी में प्राकृतिक तौर पर पाया जाने वाला तत्व है और पौधे बढ़ने के साथ इसे अवशोषित भी कर सकते हैं क्योंकि दालचीनी के पेड़ों को परिपक्व होने में लगभग 10 साल का समय लगता है इसलिए उनके पास दूषित मिट्टी से लेड अवशोषित करने के लिए लंबा समय होता है। सुखाने की प्रक्रिया के दौरान लेड मसाले में चला जाता है। संगठन की मानें तो अमेरिका में बिकने वाली ज्यादातर दालचीनी मुख्य रुप से इंडोनेशिया, श्रीलंका और वियतनाम जैसे देशों में आयात की जाती है जहां रासायनित संदूषकों के बारे में नियम कम सख्त हैं। प्रसंस्करण उपकरण और पैकेजिंग के जरिए लेड मसालों में जा सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

इसके बाद कंज्यूमर्स कंपनी ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे अपरिचित या फिर छोटे ब्रांड खासतौर पर अंतराष्ट्रीय खाद्य बाजारों में बिकने वाले ब्राडों से बचें। रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि वह कम लेड वाले फेमस ब्रांड और उत्पादों का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित ऑप्शन है जो लोग दालचीनी का नियमित सेवन करते हैं खासतौर पर इसके स्वास्थ्य लाभों को देखते हुए उनके लिए कम से कम लेड वाला ब्रांड चुनना बेहद जरुरी है।

रोजर्स ने उपभोक्ताओं को सलाह दी कि वे सुरक्षित सीमा से ज्यादा वाले किसी भी उत्पाद को फेंक दे और अन्य खाद्य स्त्रोतों में लेड की मौजूदगी की जांच करवाएं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि परिणामों के बारे में सूचित किए जाने के बाद पारस(Paras) और इजीएन(EGN) दो कंपनियों ने जिनमें सीसे का स्तर ज्यादा था एनजीओ को बताया कि वे अपने उत्पादों की बिक्री बंद कर देंगे और उन्होंने दुकानों से उत्पादों को अपनी अल्मारियों से हटाने के लिए कहा है। मिमीज प्रोडक्ट्स जिसमें दालचीनी पाउडर की मात्रा तीसरी सबसे ज्याद थी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 1 पीपीएम के ऊपर के उत्पादों वाली नौ अन्य कंपनियों में से सिर्फ दो ने जवाब दिया दीप और यूयी। दोनों ने यही कि उन्होंने अपने उत्पाद का परीक्षण किया था। अपने आपूर्तिकर्ताओं के परीक्षणों पर भरोसा किया।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *