आजकल के समय में बुजुर्गों से ज्यादा बच्चे और जवान बालों के सफेद होने की समस्या से गुजर रहे हैं। ये नौजवानों में आम बात हो गई है। वो जो कहावत है न तुजुर्बे के लिए बाल सफेद होने की जरूरत है शायद अब इसका कोई फायदा नहीं है।

समय से पहले बाल सफेद हार्मोनल चेंजेस के चलते या न्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे बालों को प्रीमेच्योर सफेद होने से बचाया जा सकता है।

मेहंदी

बालों को नेचुरल रंग देने के लिए सबसे ज्यादा मेहंदी का इस्तेमाल किया जाता है। ये बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का भी काम करता है। आप चाहें तो इसमें आंवला पाउडर भी मिला सकते हैं। सुबह बालों पर अप्लाई करें और एक से दो घंटे बाद पानी से धो लें।

भृंगराज

भृंगराज बालों के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है। अगर आप अपने बालों को सफेद होने से बचाना चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल करें। भृंगराज में मौजूद हरीतकी बालों के लिए वरदान होता है। भृंगराज ऑयल बालों को काला रखने के साथ-साथ हेल्दी भी रखता है। इसे किसी दूसरे ऑयल के साथ मिलाकर लगाना चाहिए।

प्याज

इसे लगाने के लिए आप रूई की मदद ले सकते हैं। रूई की मदद से प्याज का रस स्कैल्प पर अप्लाई करें। इसमें मौजूद सल्फर बालों को हेल्दी बनाने के साथ साथ रंग भी देता है। जब आप अप्लाई करें तो बाद में हल्के हाथों से मसाज करें और कुछ समय तक छोड़ दें। इसके बाद शैंपू कर लें। इसे हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

आंवला

आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। आंवला हेल्थ के साथ साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे लगाने के लिए आधी कटोरी में कोकोनट ऑयल में दो चम्मच आंवला पाडर मिलाकर पेस्ट बनाएं और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर इसे स्कैल्प पर बालों पर लगाएं और दो घंटे बाद शैंपू कर लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *