कोई भी सेलिब्रेशन की जाए चाहे वे जन्मदिन की हो, सालगिरह हो या आपका बच्चा पास हुआ हो हम केक को नहीं भूलते हैं। कोई भी सेलिब्रेशन हो केक सबसे महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसे में काफी खबरें भी आ रही हैं कि केक सेहत को बिगाड़ रहा है। लेकिन फिर भी अगर आप केक खाने के शौकीन है तो यहां जाने केक का सबसे हेल्दी ऑप्शन जिसे आप घर बैठे आसानी से तैयार कर सकते हैं।
Oats Cake
इसको बनाने के लिए 1 कप ओट्स, 1 कप गर्म दूध, 1/2 कप चीनी की प्यूरी, मक्खन ग्रीस करने के लिए, बेकिंग पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा या फ्रूट सॉल्ट 1/4 चम्मच, ड्राई फ्रूट्स या चोको चिप्स। इसके बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 1 कप ओट्स, 1 कप दूध और पिसी शक्कर डाल लें। इसके बाद सबको अच्छी तरह मिला लें। मिलाने के बाद मिश्रण में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालें।
अब पूरा मिश्रण तैयार करने के बाद एक पैन लें, एक चम्मच की मदद से मक्खन या तेल से ग्रीस करें। इसके बाद बैटर को केक टिन में डालें और ऊपर से अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स या चॉकलेट चिप्स डाल दें। इसे आप ओवन में किसी भी रेगुलर केक की तरह या कढ़ाही में भी बना सकते हैं। कढ़ाही में बनाना है तो उसे 10 मिनट के लिए पहले प्रीहीट करें और फिर केक टिन को कढ़ाई में स्टैंड पर रख दें। इसे आप लगभग 45 से 50 मिनट तक बेक करें। साथ-साथ में इसे चेक भी करते रहें। ठंडा होने के बाद इसे खा सकते हैं।
