माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे जहां भी जाएं, जहां भी रहे, उन्हें कोई तकलीफ न हो और ऐसा साचना उनके लिए स्वाभाविक भी है। ऐसे में अगर बात करें लड़कियों की तो माता-पिता थोड़ा ज्यादा सतर्क हो जाते हैं, क्योंकि आजकल माहौल ही ऐसा है। वे चाहेंगे कि उनकी बेटी जब भी अकेले सफर करें, तो उसे कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी के चलते आपके लिए ये आर्टिकल लाए हैं ताकि जब भी आपकी बेटी अकेले सफर के लिए जाए, तो उसके बैग में ये जरूरी सामान रखना न भूलें। ये सामान उसे अकेले सफर करते वक्त काफी काम आएंगे।

जरूरी Documents

मां अपनी बच्ची के बैग में सभी जरूरी डॉक्यूमेंट रख सकती हैं, ताकि जहां पर इनका इस्तेमाल होना हो वे इन पासपोर्ट और डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर सके और उसे ईधर उधर धक्के न खाने पड़ें।

Cash

आजकल तो वैसे भी ऑनलाइन पेमेंट का चलन बढ़ गया है, लेकिन फिर भी हर मां को अपनी बेटी के बैग में नगद पैसे रखने चाहिए। एक डायरी अपनी बेटी को जरूर दे, जिसमें सारे इमरजेंसी कांटेक्ट हों। मेडिसिन रखें, ताकी बीमार पड़ने पर वह खुद का ध्यान रख सके।

कपड़े

एंटीसेप्टिक, मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन जैसी चीजें आप अपनी बेटी के बैग में रख सकती हैं, जोकि जरूरी भी हैं। साथ ही जहां आपकी बेटी जा रही हो, वहां के मौसम के हिसाब से कुछ कपड़े, अंडर गारमेंट्स, जैकेट, शूज जैसी चीजें भी उसके बैग में रखें।

आत्मसुरक्षा की चीजें

बेटी के बैग में सैनिटाइजर, टिशू पेपर, टॉवल, चार्जर, नाइट लैंप, कुछ बुक्स रख दें ताकि आपकी बेटी को ज्यादा तकलीफ न हो और किसी दूसरे से सामान न मांगना पड़े। खुद की सुरक्षा बहुत जरूरी है, जिसके लिए आप अपनी बेटी के बैग में ट्रैकिंग डिवाइस रख सकती हैं, साथ ही उसे पेपर स्प्रे भी दे, ताकि काम आने पर वे इसका इस्तेमाल कर सके। सेल्फ डिफेंस का एक छोटा उपकरण भी उसे दे सकती हैं, उदाहरण के लिए चाबी, पेरेंकार्ड, छोटा चाकू या फिर सेफ्टी पिन। यह सभी चीजें उसे अकेले सफर के दौरान मदद करेगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *