कोरोना महामारी के बाद दुनियाभर में कर्मचारियों के बीच Sick Leave*की डिमांड में तेजी देखी गई है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं, काम के अत्यधिक दबाव और खराब कामकाजी परिस्थितियों ने कर्मचारियों को अधिक छुट्टियों की ओर धकेला है। हाल ही में जर्मनी के बर्लिन स्थित टेस्ला प्लांट में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां अगस्त 2023 में 17% कर्मचारियों ने एक ही महीने में Sick Leave की मांग की। इसके बाद कंपनी ने छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों पर सख्त कदम उठाते हुए उनके घर जाकर जांच भी की।

बढ़ी छुट्टी की डिमांड

Sick Leave की डिमांड अब सामान्य पेशेवर गतिविधि से ज्यादा एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गई है। टेस्ला की बर्लिन गिगाफैक्ट्री में 12,000 में से 2,040 कर्मचारियों ने Sick Leave की मांग की थी, जिसके बाद कंपनी को अपने नियम कठोर करने पड़े। फैक्ट्री मैनेजर आंद्रे थिएरिग ने कहा कि कर्मचारियों के बीच कार्य नैतिकता को बनाए रखना एक चुनौती बन गया है। यह समस्या सिर्फ टेस्ला तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य कंपनियों में भी इसी तरह की स्थिति देखी जा रही है।

बर्नआउट और मानसिक स्वास्थ्य के कारण छुट्टियों की मांग

बर्नआउट और मानसिक तनाव से जूझ रहे कर्मचारी तेजी से Sick Leave की मांग कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2012 से 2022 के बीच जर्मनी में Sick Leave की डिमांड में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। फरवरी 2023 में आई एक रिपोर्ट से पता चला कि 40% कर्मचारी बर्नआउट के कारण छुट्टी लेने पर मजबूर हुए। इसके अलावा, 30% कर्मचारियों ने बीमार न होते हुए भी तनाव के कारण छुट्टी ली।

नए कर्मचारी ज्यादा छुट्टी की मांग कर रहे

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में अमेरिका में 55% कर्मचारियों ने Sick Leave की डिमांड की, जिनमें 35 साल या उससे कम उम्र के युवा कर्मचारी ज्यादा शामिल थे। भारत में भी मई 2024 में एयर इंडिया एक्सप्रेस के लगभग 300 कर्मचारियों ने Sick Leave की मांग करते हुए काम बंद कर दिया था, जिससे कंपनी को 85 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

छुट्टियों की बढ़ती मांग के कारण

विशेषज्ञों का मानना है कि युवा पीढ़ी अब Self Care को प्राथमिकता दे रही है, जिसके चलते वे काम के बजाय अपनी व्यक्तिगत जरूरतों को अधिक महत्व दे रहे हैं। खराब कामकाजी परिस्थितियां, अत्यधिक काम का बोझ, और असुरक्षित माहौल भी Sick Leave की बढ़ती मांग के पीछे प्रमुख कारण हैं।

कैसे कम होगी छुट्टियों की डिमांड

Sick Leave की डिमांड को कम करने के लिए कंपनियों को कर्मचारियों के कार्यस्थल पर हेल्पफुल और स्वस्थ माहौल बनाने की जरूरत है। वर्कलोड मैनेजमेंट, सुरक्षित और लचीली कार्य स्थितियों के जरिए कर्मचारी बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं। साथ ही वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों के जरिए भी कर्मचारियों को अधिक संतुलित जीवन जीने में मदद मिल सकती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *