आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खान- पान की वजह से बहुत से लोग कैंसर, डायबिटीज और मोटापे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि बीयर के सेवन से हार्ट अटैक, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों के जोखिम कम हो सकता है। हालांकि, अध्ययन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि बीयर का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। चलिए इस स्टडी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
बीयर के 8 स्वास्थ्य लाभ
एक नई स्टडी के अनुसार एक बीयर की बोतल से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, चिल्ड बीयर का सेवन करने वाले पुरुषों की आंतों की सेहत बेहतर होती है, जिससे उनका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे डायबिटीज और हृदय रोग से लड़ने में मदद मिलती है।
वजन कम करने में सहायक
पिंट बीयर (कम मात्रा) का नियमित सेवन वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और इसमें मौजूद आइसो-अल्फा एसिड वसा और ग्लूकोज मेटाबोलिज्म को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। बीयर के साथ नट्स का सेवन करने से भी वजन कम होता है, क्योंकि यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।
हड्डियों को मजबूत बनाना
अध्ययन में यह भी बताया गया है कि जो महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान कम मात्रा में बीयर का सेवन करती हैं, उनके हड्डियों की सेहत में सुधार होता है। द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन की रिपोर्ट के अनुसार, जो लोग दिन में दो बोतल बीयर पीते हैं, उनके हड्डियों का खनिज घनत्व उन लोगों से अधिक होता है जो बीयर का सेवन नहीं करते।
हाई ब्लड प्रेशर में कमी
बीयर के नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम भी कम होता है। जो पुरुष सप्ताह में 6 बीयर पीते हैं, उनमें मधुमेह का खतरा 21 फीसदी तक कम हो जाता है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने बताया कि बीयर का सेवन हृदयाघात, स्ट्रोक और एनजाइना के जोखिम को 50 फीसदी तक घटा सकता है।
कैंसर के खतरे में कमी
विशेषज्ञों के अनुसार अल्कोहल-मुक्त बीयर, जो हॉप्स नामक पौधे से बनाई जाती है, लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद है और इससे कैंसर का खतरा भी कम होता है। यह लिवर और कोलन कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकती है।
