हम बचपन से पढ़ते आ रहे हैं कि हमारा शरीर ज्यादातर पानी से ही बना है। यही वजह है कि पानी हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इसके बिना हमारी जिंदगी के कोई मायने नहीं रह जाते। लेकिन सोचिए कि अगर आपको 2 दिनों तक पानी पीने को न मिले तो क्या होगा, चलिए जानते हैं।

Dehydration

जब हम पानी न पिएं तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ये एक गंभीर स्थिति हो सकती है। हमारा शरीर बिना जल के सही तरीके से काम नहीं पाएगा। इस वजह से दिल की धड़कन तेज हो सकती है, त्वचा और मुंह में सूखापन आ सकता है और मानसिक स्थिति भी पूरी तरह बिगड़ सकती है।

Lack Of Energy

पानी की कमी के कारण हमारे शरीर का एनर्जी का लेवल घट सकता है। इससे हमारे मांसपेशियों में दर्द और थकान आ सकती है, जिससे हम अपनी डेली लाइफ की नॉर्मल एक्टिविटीज को सही से नहीं कर पाएंगे।

पेशाब और किडनी पर बुरा असर

पानी की कमी यूरिन की मात्रा कम कर देती है। जिससे किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। ये नॉर्मल वॉटर लेवल बैलेंज को बिगाड़ सकता है और किडनी की बिमारी हो सकती है।

Health Emergency

अगर आपके शरीर में 2 दिनों तक पानी न जाए तो ये एक हेल्थ इमरजेंसी की तरह होगा। इसमें दिमागी कमजोरी, कोरोनिक डिजीज और शरीर के तापमान में जबरदस्त बदलाव जैसी शिकायत हो सकती है।

इस तरह रहें सुरक्षित

दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। तरल पदार्थों से भरपूर डाइट लें जैसे कि सब्जियां, फल, दूध, और जूस। इसके जरिए हाइड्रेट रहा जा सकता है। गर्मियों में पानी की कमी को पूरा करने के लिए खाना खाने के बाद भी पानी पीना चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *