रात को सोकर सबुह उठना ये हम सबका एक आम काम है। सबुह उठकर अपने आप को फ्रेश करना और फिर बाकी काम करने ये भी तय है, लेकिन एक नई रिसर्च में पता चला है कि रेगुलर तौर से अपने दांतों को ब्रश करने और फ्लॉसिंग करने से सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा कम हो सकता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोज सुबह अगर मुंह की साफ-सफाई न की जाए, उससे न केवल डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है बल्कि सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए अपनी ओरल हेल्थ का भी विशेष ध्यान रखें।
आपको बता दें कि स्टडी के अनुसार मुंह में रहने वाले सैकड़ों में से एक दर्जन से ज्यादा तरीके के बैक्टीरिया सिर और गर्दन स्क्वैमस सेल ग्रोथ का शक 50 प्रतिशत तक बढ़ा देती हैं। साथ ही छोटे अध्ययनों द्वारा मुंह में कुछ बैक्टीरिया को कैंसर से जोड़ा गया है।
गंदे मुंह में कैंसर का ज्यादा खतरा
स्टडी के मुताबिक मुंह में नियमित रूप से पाए जाने वाले अलग-अलग बैक्टीरिया में से 13 प्रजातियों को HNSCC (Head and neck squamous cell carcinoma) के जोखिम को बढ़ाने या कम करने के लिए दिखाया गया है। इस ग्रुप में कैंसर की आशंका 30 प्रतिशत तक ज्यादा थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल अभी इसे लेकर और ज्यादा रिसर्च करने की जरूरत है।
ऐसे रखें अपने मुंह को साफ
दांतों को ब्रश और फ्लॉसिंग रेगुलर तौर पर करें। इससे सिर और गर्दन के कैंसर से बचाव हो सकता है। ओरल हेल्थ को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
