बच्चे का पहला दूध का दांत निकलते ही ब्रश करना शुरू करना जरूरी है। कई लोगों को यह पढ़कर आश्चर्य हो सकता है कि बच्चे के दांतों को भी ब्रश करने और फ्लॉसिंग की जरुरत हो सकती है, क्योंकि हमसे ज्यादातर लोग अपने दांतों की देखभाल करना जानते हैं, लेकिन बच्चों को लेकर लापरवाही कर जाते हैं। जरा सी गलती बच्चे के दांत और मसूड़े खराब हो सकते हैं। दरअसल, हमारे यहां बच्चे के दूध के दांत निकलने पर जश्न मनाने की परंपरा है, लेकिन जाहिर तौर पर ज्यादातर परिवारों में इन दांतों की सफाई पर चर्चा नहीं की जाती है जो गलत हैं। ऐसे में जानिए बच्चे का पहला दांत निकलते ही कैसे उनके दांतों की सफाई करनी चाहिए।

बच्चे को दांत की सफाई कैसे करें

दांत निकलने के बाद बच्चे के मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो दांतों की सड़न और दांतों से जुड़ी अन्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। ब्रश करने से इन बैक्टीरिया को कंट्रोल किया जा सकता है और दांतों की सेहत बनी रहती है।

बच्चे को दांत की सफाई ऐसे करें

छोटे बच्चों की दांतों की सफाई करने के लिए अपनी उंगली पर लगे घाव पर एक साफ पट्टी लपेट लें और पानी से बच्चों की दांत की ऊपर-नीचे धीरे-धीरे मालिश करें। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों के नीचे के दांतों को बाहर से ऊपर की ओर धीरे-धीरे साफ करने की कोशिश करनी चाहिए। इसी तरह दांतों के अंदरूनी हिस्से की सफाई करनी चाहिए। बच्चों की सफाई कम से कम 3-5 मिनट तक धीरे-धीरे ब्रश करें।

ब्रश न करने से बच्चों में होगी ये समस्याएं

. दांतों की सड़न

. मसूड़ों की समस्याएं

. दांतों का पीलापन

. मुंह से बदबू आना

. दांतों का टूटना

ऐसे चुनें बच्चों के लिए ब्रश

. नरम ब्रिस्टल वाला ब्रश चुनें।

. बच्चे के उम्र और दांतों के आकार के अनुसार ब्रश चुनें।

. फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का प्रयोग करें।

. ब्रश करने के लिए बच्चे को प्रोत्साहित करें।

ऐसे डालें बच्चों को ब्रश की आदत

. बच्चे को ब्रश करने के लिए प्रोत्साहित करें।

. ब्रश करने की प्रक्रिया को मजेदार बनाएं।

. बच्चे के साथ ब्रश करें।

. नियमित रूप से दांतों की जांच कराएं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *