भारत में एमपॉक्स खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अब हाल ही में एमपॉक्स का खतरनाक क्लेड1 बी स्ट्रेन का पहला मामला पाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार यानी की बीते दिन ही इसकी पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि यह वही स्ट्रेन है जिसे पिछले महीने विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पब्लिक हेल्थ एमरजेंसी घोषित किया था। एमपॉक्स क्लेड-1 बी वैरिएंट का यह मामला केरल के एक व्यक्ति में पाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मल्लपुरम के रहने वाले 38 साल के व्यक्ति में क्लेड 1 बी स्ट्रेन से इंफेक्शन का पता चला है जो हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से लौटा है।

क्लेड-1 बी का पहला मामला

सूत्रों ने बताया कि रोगी की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा – ‘यह इस स्वरुप का पहला मामला है। इस स्वरुप का विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले महीने दूसरी बार एमपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में एमपॉक्स का जो मामला सामने आया था वह हरियाणा के हिसार में रहने वाला 26 वर्षीय व्यक्ति का था जो इस महीने की शुरुआत में पश्चिमी अफ्रीका क्लेड-2 स्वरुप से संक्रमित था’।

विश्व स्वास्थ्य संगठन कर चुका है इमरजेंसी घोषित

आपको बता दें कि डब्ल्यूएचओ यानी की विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा एमपॉक्स 2022 से अंतराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद से भारत में इसके 30 मामले सामने आए हैं। इसी बीच दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इस महीने की शुरुआत में भर्ती एमपॉक्स के मरीज को छुट्टी भी दे दी गई है। इस बात की पुष्टि खुद अस्पताल के आधिकारियों ने की है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *