आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही है। कपल ने साल 2022 में शादी की थी। वैसे हर दुल्हन को शादी के दिन ज्यादा सजना-संवरना पसंद होता है, लेकिन इस मामले में आलिया भट्ट बिलकुल अलग हैं। एक्ट्रेस ने खुद बताया कि रणबीर कपूर के साथ शादी के दौरान उन्होंने मेकअप के लिए बहुत कम टाइम दिया था। Allure नाम की मैगजीन के साथ इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने बताया कि मेकअप आर्टिस्ट पुनीत बी. सैनी ने उनसे मेकअप के लिए 2 घंटे का समय मांगा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने इसकी वजह भी बताई है। आलिया भट्ट ने कहा, ‘मेरी शादी के दिन मेकअप आर्टिस्ट पुनीत ने कहा कि आलिया इस बार आपको मुझे 2 घंटे का टाइम का टाइम देना होगा, मैंने कहा कि दिमाग खराब हो गया क्या? मेरी शादी के दिन मैं तुम्हें 2 घंटे नहीं देने वाली हूं, क्योंकि मैं एंजॉय करना चाहती हूं।’

अटेंशन डेफिसिट डिसऑर्डर से ग्रस्त है आलिया

आलिया भट्ट ने आगे बताया कि वो ADD यानी की (अटेंशन डेफिसिट डिसऑर्डर) से ग्रस्त हैं। शादी के दिन मेकअप के लिए अपना ज्यादा टाइम देने में उनको कोई भी दिलचस्पी नहीं थी। वह चाहती थीं कि मेकअप में जो कुछ भी करना हो, वो जल्दी हो जाना चाहिए। आलिया भट्ट ने यह भी बताया कि वह मेकअप के दौरान कभी भी चेयर पर 45 मिनट से ज्यादा नहीं बैठती हैं। आलिया और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 को सात फेरे लिए थे। इससे पहले दोनों ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/p/CcVXto2sydQ/?utm_source=ig_web_copy_link

क्या होता है ADD (एडीडी)?

अटेंशन डेंफिसिट डिसऑर्डर (एडीडी) एक तरह का अटेंशन डेंफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर है। इस स्थिति में व्यक्ति को ध्यान लगाने में परेशानी होती है और किसी के ऑर्डर मानने में परेशानी होती है लेकिन वह ओवरएक्टिव नहीं होता।

आलिया भट्ट के अनुसार ये है खूबसूरती

एक्ट्रेस ने बताया कि सुंदरता वही है जो आप खुद को समझते हैं जब वे कहते हैं कि सुंदरता देखने वाले की आंखों में होती है तो यह देखने का एक तरीका ही है लेकिन मुझे सच में लगता है कि सुंदरता सच में आपकी आंखों में होती है जैसे आप खुद को समझते हैं वैसे ही पेश करते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *