हॉस्पिटल में बहुत से ऐसे केस आते हैं जहां एडमिट होने के बाद ब्लड की जरूरत पड़ती है या एक्सीडेंट होने पर मरीज का बहुत सा खून बह जाता है और उसे खून की जरूरत होती है। इसी वजह से आजकल लोग ब्लड बैंक के कल्चर को बढ़ावा दे रहे हैं। लोग इसके प्रति जागरूक हो रहे हैं और ब्लड डोनेट करने के लिए बढ़ चढ़कर भाग भी ले रहे हैं। इसी को देख साइंटिस्ट ने एक बड़ी खोज की है। खोज में उन्होंने एक नया ब्लड ग्रुप निकाला है।

नया Blood Group

साइंटिस्ट ने नया ब्लड ग्रुप खोजा है और इसे MAL नाम दिया गया है। रिसर्च में खुलासा हुआ है कि यह AnWj ब्लड ग्रुप एंटीजन से जुड़ा हुआ था और AnWj को 1972 में खोजा गया था। फिलहाल इसके बनने की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

Good News

इसका एक फायदा यह है कि जो भी दुर्लभ मरीज हैं, जिनका बल्ड ग्रुप बहुत मुश्किल से मिलता है, वह राहत की सांस ले सकते हैं। साइंटिस्ट का कहना है कि एक जेनेटिक टेस्ट बनाया गया है, जिससे मरीजों की पहचान की जाएगी, जिस वजह से इलाज सही तरीके से हो पाएगा और खून चढ़ाने में आसानी होगी। आपको बता दें कि
NHSBT बहुत से देशों में इसका टेस्ट मुहैया कराएगा। यह रिसर्च ब्लड चढ़ाने से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद करेगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *