हर बच्चे के मां-बाप बहुत खुश होते हैं जब उनका बच्चा घुटनों के बल चलने के बाद पैरों पर चलना शुरू हो जाए। बच्चा धीरे धीरे ही पैरों पर चलना शुरू होता है। जब वह पैरों पर आ जाते हैं तो कुछ देर के लिए पंजों पर ही चलते हैं, बाद में पूरे पैरों पर चलते हैं।

आपको बता दें कि कई बार ऐसा होता है कि बच्चों को पंजों पर चलने की आदत पड़ जाती है, जिसे एक शारीरिक समस्या भी कह सकते हैं। अगर बच्चा 2 साल के बाद भी पंजों के बल पर ही चल रहा है तो ये खबर है आपको लिए।

पंजों पर चलना सामान्य है?

अगर दो साल के बाद भी बच्चा पंजों पर चल रहा है तो यह मां-बाप के लिए एक चिंता का विषय है। 2 साल बाद भी बच्चा ऐसे ही चले तो शीघ्र ही डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि दो साल तक बच्चे का शारीरिक विकास इतना होता नहीं है और अगर ऐसे ही रहा तो आगे चलकर बच्चे की ऐसे ही चलने की आदत रह सकती है।

कारण

कई बार पैरों की मांसपेशियां टाइट होने की वजह से भी बच्चा पंजों के बल चलता है। सेलेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चे भी ऐसे ही चलते हैं।

आदत को कैसे करें ठीक?

अगर इस आदत को ठीक करना चाहते हैं तो उन्हें फीजियोथेरेपी करवाएं। बच्चे को पूरे पंजों पर चलने के लिए प्रेरित करते रहें। एक्सरसाइज कराने से मांसपेशियां ठीक होंगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *