आजकल के खराब लाइफस्टाइल के चलते दुनियाभर में कई लोग डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं। शरीर में जब इंसुलिन का सही तरह से इस्तेमाल नहीं हो पाता तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है जिसके कारण व्यक्ति आगे चलकर डायबिटीज की चपेट में आ सकता है। इस बीमारी को सिर्फ अच्छी डाइट से ही कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में यदि आप लाइफस्टाइल से जुड़ी सही आदतें और हेल्दी खाना खाएं तो इसे कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ घरेलू नुस्खे भी आप अपना सकते हैं। आज आपको 4 ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिनका सेवन करके आप ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते हैं।
मेथी
डायबिटीज से जूझ रहे व्यक्ति के लिए मेथी फायदेमंद है। इसका नियमित सेवन करने से इंसुलिन में सुधार होता है और ब्लड शुगर का लेवल नियंत्रित रहता है। मेथी के बीज लें और रात को एक कटोरी पानी में भिगोकर रख दें, अगली सुबह इसे खाली पेट आप इसे खा सकते हैं।

आंवला
इसमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे इंसुलिन को सुधारा जा सकता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। ब्लड शुगर में सुबह के समय आंवला खाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। इससे शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए आप आंवले के जूस भी पी सकते हैं।

करेला
डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए करेला फायदेमंद माना जाता है। इसमें एक खास तरह का ग्लाइकोसाइड मौजूद होता है जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन आप जूस के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए आप ताजे करेले लेकर उसका जूस निकालें और इसे सुबह खाने से पहले पिएं।

