बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपनी फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने फिटनेस इंफ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट शो में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने महिलाओं के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के फायदों पर चर्चा की। रकुल ने कहा कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी है, और इससे महिलाओं की बॉडी मसल्स बड़ी नहीं होती, जैसा कि कुछ महिलाएं सोचती हैं।
महिलाओं के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लाभ
https://www.instagram.com/reel/C4e7A3Yv_Q9/?utm_source=ig_web_copy_link
रकुल प्रीत ने बताया कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से महिलाओं का मसल मास मजबूत होता है और हड्डियां स्वस्थ रहती हैं। 35-40 की उम्र के बाद शरीर का मसल मास घटने लगता है, इसलिए इसे बनाए रखने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग बेहद जरूरी है। इसके कई फायदे हैं:
ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम कम
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और बोन डेंसिटी भी बढ़ती है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है।
मेटाबॉलिज्म में सुधार
यह ट्रेनिंग मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है।
लीन मसल मास में वृद्धि
इससे महिलाओं का लीन मसल मास बढ़ता है, जिससे शरीर में ताकत आती है।
पेल्विक फ्लोर मजबूत
यह ट्रेनिंग पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाती है, जिससे कई शारीरिक समस्याओं से राहत मिलती है।
मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव
इससे मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है और तनाव कम होता है।
किन महिलाओं को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से बचना चाहिए?
हालांकि, कुछ महिलाओं को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से परहेज करना चाहिए। अगर आपको ऑस्टियोपोरोसिस, जोड़ों में दर्द या हड्डियां कमजोर हैं, तो इस ट्रेनिंग से बचें। गर्भवती महिलाओं को भी पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
