बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें सुबह की शुरूआत कॉफी या चाय से करनी होती है। कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें रात को ज्यादा काम होता है तो वह कॉफी का सहारा लेते हैं। वह कहते हैं कि इससे दिमाग रिफ्रेश रहता है और काम करने में ताजगी आती है। लेकिन एक रिसर्च में सामने आया है कि कॉफी का सेवन करने से कैंसर, टाइप 2 डायबिटीज और फैटी लिवर जैसी बीमारियों में फायदा मिल सकता है। इसका मतलब यह नहीं कि आप लगातार कॉफी ही लेते रहें। हर एक चीज को मात्रा के हिसाब से लिया जाए तो ज्यादा बेहतर है।

सेहत के लिए फायदेमंद है Coffee

आपको बता दें कि उबली हुई कॉफी में कैफेस्टोल और कहवेओल नाम के नेचुरल ऑयल होते हैं। इसकी मदद से शरीर में कोलेस्ट्रोल कम बनता है। आजकल फिलटर्ड कॉफी भी प्रचलन में है।

कितने कप Coffee है लाभदायक?

आपको बता दें कि कॉफी के एक कप में कम से कम 100 mg कैफीन होता है, यह शरीर के बॉउल मूमेंट में मदद करता है, जिससे थकान दूर होती है। बात करें अगर 2 कप कॉफी की तो इसके सेवन से एक्सरसाइज करने में मदद मिलती है।

3 कप कॉफी पीने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा तक कम हो जाता है। इसके बाद 4 कप कॉफी के सेवन से नॉन-अल्कोहॉलिक डिजीज का खतरा कम हो जाता है। अगर 5 कप कॉफी का सेवन करते हैं तो टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।

जरूरत से ज्यादा Coffee का सेवन

इसके ज्यादा सेवन से नींद की कमी, पेट में खराबी, बेचैनी, उलटी, हार्ट रेट हाई होने का खतरा, घबराहट, सिरदर्द आदि शुरू हो जाता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *