हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए स्किन केयर रूटीन अच्छी होना जरूरी है। यदि आपका स्किन केयर रूटीन सही नहीं हुआ तो आपको स्किन प्रॉब्लम बार-बार होती रहेगी। कुछ लोग मानते हैं कि स्किन केयर रूटीन हर किसी के लिए एक जैसा होता है जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता। स्किन टाइप के अनुसार, हर किसी के लिए स्किन केयर रूटीन अलग होता है। इसी तरह स्किन केयर करते समय हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो असल में स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। तो आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक
https://www.instagram.com/reel/C_vO4mvSTQn/?utm_source=ig_web_copy_link
डर्मा रोलर का इस्तेमाल
त्वचा की मसाज करते हुए लोग डर्मा रोलर इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसे घर पर इस्तेमाल करना सेफ नहीं होता। इसके लिए किसी प्रोफेशनल की मदद लेनी जरूरी होती है। डर्मा रोलर में गहराई तक घुसने वाली सुइयां होती हैं, जिसे ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान हो सकता है। इसके कारण, स्किन छिल सकती है और घाव बन सकते हैं। इसके कारण, स्किन पर इंफेक्शन और इर्रिटेशन भी हो सकती है, इसलिए घर पर फेस मसाज करते दौरान इस टूल का इस्तेमाल न करें।

एसपीएफ मेकअप लगाना
कुछ महिलाएं रोज मेकअप करती हैं, ऐसे में उन्हें कंफ्यूजन रहती है कि सनस्क्रीन मेकअप से पहले लगानी चाहिए या फिर मेकअप के बाद। इसलिए लोग आजकल एसपीएफ वाले मेकअप प्रोडक्ट्स लगाना पसंद करते हैं। लेकिन मेकअप में एसपीएफ की मात्रा आमतौर पर बहुत कम होती है। ऐसे में इसे सनस्क्रीन से रिप्लेस करना स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इसके कारण स्किन को यूवी रेज से प्रोटेक्शन नहीं मिलती है।
हयालूरोनिक एसिड पर मॉइस्चराइजर लगाना
अगर आप हयालूरोनिक एसिड सीरम इस्तेमाल करते हैं, तो उसके ऊपर मॉइस्चराइजर नहीं लगाने की गलती न करें। क्योंकि मॉइस्चराइजर हाइड्रेशन मेंटेन रखने के लिए जरूरी होता है। मॉइस्चराइजर के बिना, हयालूरोनिक एसिड त्वचा से मॉइस्चर कम कर सकता है। इसके कारण आपकी स्किन डिहाइड्रेट हो सकती है और आपको परेशानी हो सकती है।

फेस पर ड्रॉपर सीधा इस्तेमाल करना
अगर आप कोई सीरम इस्तेमाल करते हैं, तो ड्रॉपर को सीधा चेहरे पर इस्तेमाल न करें।क्योंकि ऐसा करने से स्किन से बैक्टीरिया सीधा ड्रॉपर पर चिपक जाते हैं। यह सीरम त्वचा को खराब कर सकता है। इसके कारण जब आप दोबारा सीरम को इस्तेमाल करेंगे तो इससे त्वचा में जलन और इंफेक्शन हो सकता है।

इन सभी बातों का ध्यान रखकर आप स्किन केयर कर सकते हैं क्योंकि इसके कारण आपकी बार-बार स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
