हिना खान इन दिनों स्तन कैंसर (Breast Cancer) से जूझ रही हैं और इसके इलाज के लिए कीमोथेरेपी सेशंस ले रही हैं। कीमोथेरेपी के दौरान कई और समस्याएं भी उन्हें झेलनी पड़ीं, लेकिन हिना ने हमेशा पॉजिटिविटी के साथ इस मुश्किल घड़ी का सामना किया है। हाल ही में उन्होंने कैंसर सर्वाइवर और अभिनेत्री महिमा चौधरी के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और महिमा को उनके जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही हिना ने महिमा के संघर्ष और उनके द्वारा दी गई प्रेरणा के बारे में भी दिल छू लेने वाला नोट लिखा।

इस एक्ट्रेस ने हिना खान का बढ़ाया आत्मविश्वास

https://www.instagram.com/p/C_2RHaYoU9H/?utm_source=ig_web_copy_link

हिना खान ने बताया कि महिमा चौधरी ने उनके कैंसर उपचार के दौरान उनका बहुत हौसला बढ़ाया। उन्होंने लिखा “यह तस्वीर मेरी कीमोथेरेपी के पहले दिन की है, जब महिमा अचानक अस्पताल में मुझसे मिलने आईं। उन्होंने मुझे गाइड किया और हर कदम पर मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया”। महिमा सचमुच एक हीरो हैं। उनके संघर्ष ने मुझे जीवन का एक बड़ा सबक सिखाया।

महिमा चौधरी भी जूझ चुकी हैं कैंसर से

महिमा चौधरी खुद भी कैंसर से जूझ चुकी हैं और उनका यह संघर्ष हिना के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। हिना ने बताया कि महिमा ने अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि वह अकेली हैं। “हमारी दोस्ती हमारे साझा अनुभवों से बनी, लेकिन महिमा ने हमेशा मुझे दिलासा दिया और मुझे महसूस कराया कि मैं इस लड़ाई में अकेली नहीं हूं।” हिना ने महिमा की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन इंसान और प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया।

महिमा चौधरी ने हिना खान की पोस्ट का दिल से आभार जताया। उन्होंने लिखा, “ओएमजी, थैंक्यू। आपने मुझे बहुत सारा क्रेडिट दे दिया। आई लव यू। बर्थडे पर इतने प्यार भरे मैसेज के लिए धन्यवाद। यह बहुत अच्छा लगा।” महिमा ने हिना की सराहना की और उन्हें प्यार और समर्थन भेजा।

हिना ने अपने हेल्थ के बारे में दी जानकारी

इसके अलावा, हिना ने हाल ही में अपने स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि वह ‘म्यूकोसाइटिस’ से जूझ रही थीं, जो मुंह और गले की श्लेष्म झिल्ली की सूजन होती है। हालांकि अब वह इस समस्या से काफी हद तक उबर चुकी हैं और उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में उन्हें ढेर सारा प्यार और समर्थन दिया।

हिना और महिमा की यह कहानी न केवल कैंसर से जूझ रहे लोगों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि यह दिखाती है कि संघर्ष के दौरान दूसरों से मिली छोटी-छोटी प्रेरणाएं कितनी बड़ी ताकत बन सकती हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *