अमेरिका में इन दिनों पार्वोवायरस बी19 (Parvovirus B19) के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे लोग स्लैप्ड चीक बीमारी (Slapped Cheek Virus) के नाम से जाना जता है। इस वायरस के संक्रमण के कारण प्रभावित व्यक्ति के गालों पर लालिमा और दाने दिखाई देते हैं, जो टमाटर जैसे लाल होते हैं। अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) ने इस वायरस के बारे में अलर्ट जारी किया है, विशेष रूप से प्रेगनेंट महिलाओं, छोटे बच्चों और ब्लड डिसऑर्डर से जूझ रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

क्या है पार्वोवायरस बी19

पार्वोवायरस बी19, जिसे पांचवीं बीमारी (Fifth Disease) भी कहा जाता है, एक सामान्य वायरल संक्रमण है जो बच्चों को अधिक प्रभावित करता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है और इसके लिए वर्तमान में कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। संक्रमण के लक्षण और सावधानियां समझना महत्वपूर्ण है क्योंकि जरा सी लापरवाही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है।

अमेरिका में स्थिति

हाल ही में अमेरिका में 5 से 9 साल के बच्चों में इस वायरस के लक्षणों की पुष्टि 35% मामलों में की गई है। इसके चलते स्लैप्ड चीक वायरस के मामलों में वृद्धि हो रही है, जिससे स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है। इस वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सतर्कता और सावधानी बरतना आवश्यक है।

स्लैप्ड चीक्स वायरस के लक्षण

चेहरे पर लालिमा और सूजन होना

चेहरे की मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या होना

जोड़ों का दर्द

बुखार और थकान महसूस होना

सिरदर्द  होना

मांसपेशियों में दर्द होना

जाने क्या है बचाव और इलाज

वर्तमान में पार्वोवायरस बी19 के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुछ सावधानियों से इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है:

साफ-सफाई बनाए रखें

संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाएं

डॉक्टर से परामर्श करें

संक्रमित क्षेत्रों से बचें

बच्चों की सफाई का ध्यान रखें

इस प्रकार स्लैप्ड चीक वायरस के लक्षण, बचाव और वर्तमान स्थिति को समझना और उचित कदम उठाना अत्यंत महत्वपूर्ण है ताकि इस वायरस के फैलाव को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *