हमारे शरीर में कान, आंख और नाक जैसे संवेदनशील अंगों की देखभाल बेहद जरूरी होती है। अगर इनमें थोड़ी भी समस्या हो जाए, तो लोग तुरंत घबरा जाते हैं। कभी-कभी नाक में जोंक घुस जाती है, तो कभी आंखों में कीड़े दिखाई देने लगते हैं। ऐसे ही कई बार कान के अंदर भी कीड़े घुस जाते हैं, जिससे व्यक्ति को असहजता महसूस होने लगती है। हाल ही में एक ऐसी ही डरावनी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें एक महिला के कान से तेल डालने पर मकड़ी बाहर निकल आई।

कान में हो रही थी अजीब हलचल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने कान में हो रही खुजली और दर्द से परेशान थी। उसकी बेटी ने उसकी मदद करने के लिए कान में तेल डालने का फैसला किया। उसने अपनी मां के कान में दो बूंद तेल डाला, जिसके कुछ ही पलों बाद महिला जोर से चीख पड़ी। दरअसल कान से एक मकड़ी भागते हुए बाहर निकल आई। यह देखकर महिला और उसकी बेटी दोनों हैरान रह गईं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

https://www.instagram.com/reel/C-lAnt3vlSh/?utm_source=ig_web_copy_link

इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर @homienewsinc नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि इस महिला को अपने कान में कुछ हिलता हुआ महसूस हुआ, और सोचिए क्या मिला? एक मकड़ी जो तेल डालते ही तुरंत बाहर निकल आई! इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए। वीडियो में दिखाया गया है कि महिला की बेटी कह रही है, मैंने बताया था कि कोई कीड़ा होगा। देखो वो बाहर आ गई। मकड़ी को देखकर महिला की चीख निकल जाती है और वो घबरा जाती है।

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

यह वीडियो बेहद तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 5 करोड़ 84 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाखों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है। वीडियो पर हजारों की संख्या में कमेंट्स भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा, “महिला तो मकड़ी को देखकर बहुत शांत रही, अगर मैं होता तो शायद जोर से चिल्लाता और वहां से भाग जाता।” एक मशहूर सेलिब्रिटी किट सोवैन ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया और अपनी खुद की डरावनी घटना का जिक्र किया, जब उनके कान में भी कीड़ा घुस गया था।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *