महिलाओं को होने वाली आम समस्याओं में एक समस्या यूटीआई की भी है, यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन। यदि समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह लंबे समय तक भी रहती है। इस समस्या में वजाइना में दर्द, जलन, खुजली होना और बार-बार यूरिन आना, यूरिन आने पर दर्द और जलन, यूरिन होल्ड न कर पाना जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। अक्सर बाहरी कारणों में हाइजीन का ध्यान न रखने या पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने के कारण ये हो सकता है लेकिन यदि यह समस्या बार-बार हो रही है, तो इसके कई आंतरिक कारण भी हो सकते हैं। यदि महिला को यूटीआई बार-बार हो रहा है तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। तो चलिए आपको बताते हैं कि महिलाओं को बार-बार यूटीआई होने का क्या कारण होते है। आइए जानें
मेनोपॉज
मेनोपॉज आने पर शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। इस स्थिति में वजाइना में मौजूद गुड बैक्टीरिया कम होने लगते हैं। इसके कारण इंफेक्शन होने की संभावना भी बढ़ने लगती है। वहीं मेनोपॉज के दौरान ब्लैडर भी कमजोर हो जाता है जिसके कारण ब्लैडर खाली नहीं होता और कई बार यूरिन होल्ड करना भी मुश्किल हो जाता है।

हाइजीन का ध्यान न रखना
यदि आप वजाइनल हाइजीन मेंटेन नहीं करते तो इस स्थिति में भी आपको बार-बार यूटीआई हो सकता है। हाइजीन अवॉइड करने से बेड बैक्टीरिया वजाइनल हेल्थ मे पनपने लगते हैं। इसके कारण यूटीआई बार-बार हो सकता है।
जेनेटिक कारण
प्री-मेनोपॉज और पोस्ट मेनोपॉज दोनों ही स्थिति में जेनेटिक कारण से बार-बार यूटीआई हो सकता है। यदि आपके घर में किसी को बार-बार यूटीआई होता है तो आपको भी यूटीआई बार-बार होने की संभावना हो सकती है।
डाइट से जुड़ी गलतियां
डाइट से जुड़ी कई गलतियां बार-बार यूटीआई होने का खतरा बढ़ा सकती हैं। यदि आप बहुत ज्यादा तीखा या एसिडिक खाना खाते हैं तो इससे यूटीआई हो सकता है। इसके अलावा, खट्टी चीजें जैसे दही का सेवन करने से भी वजाइना में बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। इसके कारण भी यूटीआई हो सकता है।

अनसेफ सेक्स
अनसेफ सेक्स करना बार-बार यूटीआई होने का कारण बन सकता है। सेक्स के दौरान वजाइना और ब्लैडर में बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं जिसके कारण महिला को बैक्टीरियल इंफेक्शन बार-बार हो जाता है। ऐसे में सेक्स के बाद खुजली, दर्द और जलन भी हो सकती है, इसलिए अनसेफ सेक्स प्रैक्टिस पर ध्यान देना जरूरी है।
बार-बार यूटीआई होने से रोकने के लिए टिप्स
सेफ सेक्स प्रैक्टिस पर ध्यान दें। सेक्स के बाद यूरिन पास आउट जरूर करें, जिससे वजाइना में बैक्टीरिया न पनप सकें।
खुद को हाइड्रेट रखें और तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करें। यूटीआई में आराम पाने के लिए आप क्रैनबेरी का जूस भी पी सकते हैं।
हेल्दी डाइट लें और बाहर के जंक और प्रोसेस्ड फूड बिल्कुल अवॉइड करें क्योंकि इनमें मौजूद प्रिजर्वेटिव्स भी बार-बार इंफेक्शन कर सकते हैं।

ज्यादा मसालों का सेवन न करें। हल्के मसालों और तेल वाली चीजों का सेवन करें।
पब्लिक टॉयलेट अवॉइड करें और वजाइनल हाइजीन पर ध्यान दें। इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम होगा।
