छोटे बच्चों की त्वचा बहुत ही कोमल होती है। उन्हें यदि कोई छोटा जीव भी काट ले तो उनकी स्किन पर लाल दाने निकल आते हैं। खासतौर पर मच्छर के काटने पर उनकी सारी स्किन ही लाल हो जाती है जिसके कारण उन्हें खुजली और जलन भी होने लगती है। इसके कारण बच्चे बैचेन हो जाते हैं। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे आसान से तरीके बताते हैं जिनके जरिए आप बच्चों की जलन को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

नारियल तेल लगाएं

नारियल का तेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और इसमें एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं जो दानों को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। इसे हल्के हाथों से दाने वाली जगह पर लगाएं।

बच्चे को न खुजाने दें

खुजली होने पर बच्चे अक्सर उस जगह को खुजाते हैं, इससे दाने और ज्यादा फैल सकते हैं या संक्रमण भी हो सकता है, ऐसे में बच्चे को समझाएं और ध्यान रखें कि वह दाने वाली जगह को खुजाए नहीं।

एंटी-हिस्टामिन क्रीम

यदि बच्चे के दाने बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं और खुजली भी बढ़ रही है तो डॉक्टर की सलाह से आप एंटी-हिस्टामिन क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह क्रीम खुजली और सूजन कम करने में प्रभावी होगी।

ठंडी सिकाई करें

मच्छर काटने के बाद प्रभावित जगह पर बर्फ का टुकड़ा या फिर ठंडी सिकाई करें। इससे सूजन और जलन कम हो सकती है। ठंडी सिकाई से दाने और खुजली में तुरंत आराम मिलता है।

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा का जेल त्वचा को ठंडक देती है और खुजली को भी कम करती है। इसे दाने वाली जगह पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। यह प्राकृतिक उपाय त्वचा को राहत देने में मदद करता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *