साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रवि तेजा हाल ही में अपनी आगामी फिल्म आरटी75 की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई। हालांकि रवि तेजा ने तुरंत शूटिंग बंद नहीं की और सेट पर ही अपने काम को जारी रखा। लेकिन कुछ समय बाद जब दर्द असहनीय हो गया, तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके हाथ की सर्जरी की गई।
फैंस ने की जल्दी ठीक होने की कामना
रवि तेजा की चोट की खबर सुनते ही उनके प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई और वे सोशल मीडिया पर अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने लगे। इस बीच, रवि तेजा के प्रतिनिधि की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि अभिनेता की सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। इस जानकारी के बाद, उनके फैंस ने राहत की सांस ली और उनके ठीक होने के लिए दुआएं करते रहे।
रवि तेजा ने शेयर की अपनी हेल्थ कंडीशन
सर्जरी के बाद, रवि तेजा ने खुद अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए अपने स्वास्थ्य की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा स्मूद सर्जरी के बाद मुझे सफलतापूर्वक अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। अब मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। आप सभी की वॉर्म ब्लेसिंग और सपोर्ट के लिए आभारी हूं। जल्द ही सेट पर वापस आने के लिए उत्साहित हूं।
सकारात्मक रवैये ने प्रशंसकों को किया प्रेरित
रवि तेजा के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री के साथियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं भेजी। कई लोगों ने उनके साहस और प्रोफेशनलिज़्म की तारीफ की, जो उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी दिखाया। अभिनेता के इस सकारात्मक रवैये ने न केवल उनके प्रशंसकों को प्रेरित किया, बल्कि यह साबित किया कि वे वास्तव में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक सुपरस्टार हैं। अब सभी को उम्मीद है कि वे जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ होकर फिल्म आरटी75 की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे।
