ज्यादातर पेरेंट्स अपने बच्चे के गुस्से से परेशान रहते हैं। बच्चों को गुस्सा आना वैसे तो एक आम समस्या है लेकिन जब बच्चा लगातार गुस्सा करने लगे तो इससे परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। यदि आपको बच्चा भी लगातार गुस्सा करता है तो इससे आप परेशान हैं तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनके जरिए आप अपने बच्चे का गुस्सा कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
खुलकर करें बच्चे से बात
बच्चे के गुस्से की वजह को जानें जब आपको इस बात का पता चल जाए कि बच्चा गुस्सा किस लिए कर रहा है तो आप उसे बैठाकर समझाएं और गुस्से का समाधान निकाले। जब तक पेरेंट्स अपने बच्चों से बात ही नहीं करेंगे तब तक बच्चा खुलकर अपनी हर चीज नहीं बता पाएगा और हमेशा गुस्सा करने लगेगा।

गुस्से से जुड़ी कहानी बताएं
आप अपने बच्चों को गुस्से से जुड़ी कोई कहानी सुना सकते हैं। इससे बच्चे को पता चलेगा कि गुस्सा करना कितना खतरनाक होता है, जब भी आपका बच्चा गुस्सा करें, तो उसके साथ मारपीट ना करें। इसके बदले अपने आप को शांत रखें और उसके शांत होने का इंतजार करें।
बच्चे को प्रोत्साहन दें
यदि आपका बच्चा स्कूल या दोस्तों के कारण ज्यादा गुस्सा करता है, तो आप स्कूल में किसी टीचर या दोस्तों के पेरेंट्स से बात कर सकते हैं और अपने बच्चे के गुस्से के बारे में बता सकते हैं, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति पैदा ना हो। यदि आपका बच्चा कुछ अच्छा काम करे, तो उसे प्रोत्साहन दे और छोटे-छोटे इनाम लाकर उसे जरूर दें।

बच्चे का गुस्सा करें कंट्रोल
बच्चे के गुस्से को शांत करने के लिए जब भी आपका बच्चा गुस्सा करें, तो उसे किसी शांत जगह पर ले जाएं। जहां पर शोर कम हो या फिर आप खुद उस कमरे या किसी दूसरे कमरे में चले जाएं, ताकि बच्चा धीरे-धीरे गुस्सा कम कर देगा।जब भी आपका बच्चा गुस्सा करें, तो उसे कुछ खाने का देकर या फिर प्यार से समझा कर गुस्सा शांत कर दें।
काउंसलर की लें मदद
लाख कोशिश करने के बाद भी यदि आपका बच्चा गुस्सा करना बंद नहीं कर रहा है तो आप किसी पेशेवर काउंसलर की मदद भी ले सकते हैं। हर बच्चा अलग होता है, इसलिए हर बच्चे के लिए अलग-अलग तरीके ही कारगर होंगे। ऐसे में बच्चों को समझाने की लगातार कोशिश करें। इन सभी टिप्स को अपनाकर आप आसानी से बच्चे के गुस्से को शांत कर सकते हैं।

