आजकल महिलाओं के बीच एक नई तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रही है जिसे वर्जिन प्रेग्नेंसी कहा जाता है। यह तकनीक उन महिलाओं के लिए एक विकल्प है जो बिना शारीरिक संबंध बनाए गर्भवती होना चाहती हैं। सोचने में यह थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन यह संभव है कि महिलाएं बिना मेल पार्टनर के भी मां बन सकती हैं। वर्जिन प्रेग्नेंसी का मतलब है बिना वर्जिनिटी खोए, बिना किसी शारीरिक संबंध के गर्भधारण करना।
क्या है वर्जिन प्रेग्नेंसी
वर्जिन प्रेग्नेंसी में महिलाएं या तो IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक का सहारा लेती हैं या फिर कुछ मामलों में फोरप्ले (शारीरिक संबंध से पहले की क्रिया) के दौरान गर्भधारण करती हैं। ऐसा देखा गया है कि ओव्यूलेशन के समय अगर मेल पार्टनर का स्पर्म या सीमन किसी भी तरह से महिला की योनि में प्रवेश करता है, तो 1 प्रतिशत चांस रहता है कि स्पर्म सेल्स महिला के एग से मिल जाएं और गर्भ ठहर सकता है।
वर्जिन प्रेग्नेंसी की लोकप्रियता
बता दें कि यूएस में यह तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यूएस में मां बनने वाली 200 में से 1 महिला इस तकनीक को अपना रही है। वर्जिन प्रेग्नेंसी से गर्भवती होने वाली महिलाओं में कोई खास कॉम्प्लिकेशन नहीं देखी गई है। 2021 में इंग्लैंड की एक महिला निकोल मूर ने इस तकनीक से स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने बिना संबंध बनाए IVF तकनीक से गर्भधारण किया था, जिससे वह चर्चा में आईं। इसी तरह मलेशिया की एक महिला ने दो बार इस तकनीक का उपयोग कर स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है।
कैसे होता है वर्जिन गर्भधारण
ओव्यूलेशन के दौरान जब महिला का शरीर एग रिलीज करता है, और उसी समय अगर मेल पार्टनर का स्पर्म किसी भी तरह योनि में पहुंचता है, तो गर्भधारण हो सकता है। स्पर्म सेल्स अंडाशय में पहुंचकर एग को फर्टिलाइज कर सकती हैं। इसके बाद युग्मज (Zygote) बनने की प्रक्रिया शुरू होती है, जिसमें माता-पिता दोनों के डीएनए का हिस्सा होता है। युग्मज गर्भाशय में इम्प्लांट होकर भ्रूण का रूप लेता है, जो नौ महीनों में पूर्ण विकसित होकर बच्चे को जन्म देता है।
विशेषज्ञों की राय
नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के फीनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर लॉरेन स्ट्रीचर के अनुसार वर्जिन प्रेग्नेंसी बिना शारीरिक संबंध बनाए संभव है। उन्होंने इसे एक विशेष प्रकार की गर्भावस्था माना है, जिसमें तकनीकी हस्तक्षेप के जरिए महिलाएं गर्भधारण करती हैं।
वर्जिन प्रेग्नेंसी एक नई और आधुनिक तकनीक है, जो उन महिलाओं के लिए एक विकल्प प्रदान करती है जो बिना शारीरिक संबंध के मां बनना चाहती हैं। हालांकि यह तकनीक अभी भी कम प्रचलित है, लेकिन यह साबित करती है कि विज्ञान की उन्नति के साथ, अब महिलाएं अपने जीवन के बड़े फैसले खुद ले सकती हैं, चाहे वह प्रेग्नेंसी ही क्यों न हो।
