हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन कुछ समय पहले ही अनंत-राधिका की शादी में भारत आई थी। इस दौरान उन्होंने कई सारी भारतीय पौषाकें भी पहनी। इंडियन आउटफिट्स में किम काफी प्यारी लग रही थी। वहीं अब कुछ समय पहले किम ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी जिसमें वह चेहरे पर एक क्रीम जैसी चीज लगाती हुई दिखी थी। इसके बाद से ही लोग यह जानना चाह रहे हैं कि वो आखिर क्या चीज थी जिसका इस्तेमाल किम कर रही थी। तो चलिए आपको बताते हैं कि किम अपने चेहरे पर आखिर क्या लगाती हैं।

व्हीप्ड सनस्क्रीन कर रही थी इस्तेमाल

आपको बता दें कि किम जो चेहरे पर लगा रही थी वह कुछ और नहीं बल्कि व्हीप्ड सनस्क्रीन थी। व्हीप्ड सनस्क्रीन को मूस सनस्क्रीन भी कहा जाता है। यह सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणों से सुरक्षित रहने का एक ट्रेंडिंग तरीका है। सोशल मीडिया पर यह तरीका काफी वायरल भी हो रहा है जिससे लोग इस बारे में ज्यादा बात करने लगे हैं। हालांकि ये सनस्क्रीन नॉर्मल सनस्क्रीन से महंगी होती है। यह आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरस भी हो रहा है ऐसे में लोग इस बारे में ज्यादा बात करने लगे हैं हालांकि ये सनस्क्रीन नॉर्मल सनस्क्रीन से महंगी होती है लेकिन क्या यह कीमत को भी जस्टीफाई करते हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/reel/C7XPInpRWWS/?utm_source=ig_web_copy_link

लगाने के बाद फील होता है अच्छा

व्हीप्ड सनस्क्रीन नॉर्मल सनस्क्रीन के मुकाबले हल्की होती है जो लगाने के बाद अच्छा फील कराती है। आमतौर पर तेल, मोम और पानी के मिश्रण से बनी व्हीप्ड सनस्क्रीन को झागदार बनावट में व्हीप्ड किया जाता है जिससे इसे त्वचा में फैलाना और अब्जॉर्ब करवाना आसान हो जाता है। ये सनस्क्रीन कम चिपचिपी होती है ऐसे में इसे लगाने के बाद इरीटेशन नहीं होती। एक्सपर्ट्स की मानें तो व्हीप्ड सनस्क्रीन की बनावट व्हीप्ड क्रीम जैसी होती है जो स्किन में आसानी से अब्जॉर्ब हो जाती है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण ये सनस्क्रीन भारत जैसे गर्म मौसम में अभी भी चिपचिपी और असहज लग सकती हैं, लेकिन ये उपयोग के लिए सुरक्षित और इफेक्टिव हैं।

इसलिए फेमस है व्हीप्ड सनस्क्रीन

व्हीप्ड सनस्क्रीन पारंपरिक सनस्क्रीन की तरह चिपचिपी नहीं होती और इसे लगाने के बाद स्किन पर सफेद निशान भी नहीं होते। व्हीप्ड , सनस्क्रीन काफी हल्की, सॉफ्ट और आसानी से अब्जॉर्ब होने वाली होती है जिससे कोई निशान नहीं पड़ता। इसके अलावा यह अच्छी कवरेज देती है जिससे सूरज की हानिकारक किरणों से बेहतर सुरक्षा मिलती है नॉर्मल सनस्क्रीन को लगाना चैलेंजिंग हो सकता है क्योंकि ये थोड़ी हार्ड होती है। इससे स्किन में कई जगह सनस्क्रीन नहीं लगती और उतनी अच्छी सुरक्षा नहीं मिलती, हालांकि, व्हीप्ड सनस्क्रीन UVA और UVB किरणों से अच्छी सुरक्षा करते हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/reel/C3Ac9gGrkok/?utm_source=ig_web_copy_link

कितनी सुरक्षित है व्हीप्ड सनस्क्रीन

व्हीप्ड सनस्क्रीन आमतौर पर धूप से बचाव के लिए एक इफेक्टिव ऑपशंस है, हालांकि इसे सही तरीके से और सही मात्रा में लगाना जरूरी है। जिन लोगों को स्किन संबंधी एलर्जी है, उन्हें व्हीप्ड सनस्क्रीन लगाने से पहले स्किन रोग एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। व्हीप्ड सनस्क्रीन उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑपशंस है जो अपनी स्किन को सूरज से बचाने के लिए इफेक्टिव तरीका ढूंढ रहे हैं। यदि आप एक नई सनस्क्रीन ट्राय करना चाहते हैं तो व्हीप्ड सनस्क्रीन ट्राय करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *