कैंसर का नाम सुनते ही अक्सर लोग फेफड़ों, स्तन, पेट या सर्वाइकल कैंसर के बारे में सोचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैंसर आपके होठों पर भी हो सकता है। इस स्थिति को लिप कैंसर कहा जाता है। हालांकि लिप कैंसर के मामले अन्य प्रकार के कैंसर की तुलना में कम होते हैं, लेकिन इसके लक्षणों और जोखिम कारकों के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। ऐसे में चलिए इसके बारे में जानते हैं।

क्या है लिप कैंसर

लिप कैंसर होठों की त्वचा में होने वाला एक प्रकार का कैंसर है, जो आमतौर पर निचले होंठ पर पाया जाता है। यह मुख्य रूप से स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा के रूप में विकसित होता है, जिसमें होंठ की बाहरी सतह पर मौजूद स्क्वैमस कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। लिप कैंसर को माउथ कैंसर की श्रेणी में भी रखा जाता है, क्योंकि यह मुंह के कैंसर का एक प्रकार है।

कैसे होता है लिप कैंसर

जब कोई व्यक्ति बहुत अधिक सिगरेट और तंबाकू का सेवन करता है। साथ ही धूप में अधिक समय बिताने से लिप कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। सिगरेट पीने की आदत से होंठों का रंग काला पड़ सकता है, जो इस कैंसर का एक संकेत हो सकता है। इसके अलावा कमजोर इम्यूनिटी और फेयर स्किन वाले लोगों में इसका खतरा अधिक होता है। लिप कैंसर का इलाज मुख्य रूप से सर्जरी के माध्यम से होता है, जहां कैंसर प्रभावित हिस्से को हटा दिया जाता है। कुछ मामलों में कीमोथेरेपी की भी जरूरत पड़ सकती है।

लिप कैंसर के लक्षण

होंठ पर सफेद रंग का पैच या धब्बा

होंठ पर कोई घाव जो लंबे समय तक ठीक न हो

होंठ या मुंह के आसपास की त्वचा में दर्द या सुन्नता

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।

बचाव के उपाय

तंबाकू और सिगरेट का सेवन बंद करें

तंबाकू और सिगरेट का सेवन न केवल लिप कैंसर बल्कि अन्य प्रकार के कैंसर का भी कारण बन सकता है। इनके सेवन से आपके होंठ की कोशिकाएं हानिकारक केमिकल्स के संपर्क में आती हैं, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ता है।

धूप से बचाव

ज्यादा धूप में निकलने से बचें। अगर धूप में जाना जरूरी हो, तो सनस्क्रीन का उपयोग करें और अपने होंठों को कवर करें।

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं

इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए स्वस्थ आहार लें और नियमित रूप से व्यायाम करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *