बारिश का मौसम वैसे तो चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलवाता है लेकिन अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं और बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में सर्दी, खांसी और बुखार होना एक आम बात है इसलिए डॉक्टर भी इस समय लोगों को अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने और खुद को स्वस्थ रखने की सलाह देते हैं। खासतौर पर प्रेग्नेंट महिलाओं को बरसात के मौसम में बीमारियों से बचने की खास जरुरत होती है, क्योंकि इस मौसम में महिलाओं को बुखार होने का जोखिम बढ़ जाता है जिसके कारण महिला और भ्रूण दोनों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। ऐसे में आज आपको गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. भूमिका शुक्ला के कुछ टिप्स बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप मानसून में अपना ध्यान रख सकते हैं। आइए जानते हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/reel/C-SgOwZPX3n/?utm_source=ig_web_copy_link

खुद का रखें शांत

बरसात में मौसम में बदलाव आने के कारण बुखार होना एक आम बात है, इसलिए फिवर होने पर आप घबराएं बिल्कुल नहीं और शांत रहे। यदि आपका तापमान 99 डिग्री फारेनहाइट से ज्यादा है, तो अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें।

हाइड्रेटेड रहें

बरसात के मौसम में भी प्रेग्नेंट महिलाओं का हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है। इसलिए बारिश के मौसम में बुखार होने या न होने पर हाइड्रेटेड रहने की कोशिश करें, इसके लिए पानी, जूस और सूप जैसे तरल पदार्थ पिएं।

भ्रूण के स्वास्थ्य पर रखें नजर

बारिश के मौसम में प्रेग्नेंसी के दौरान बुखार होने से भ्रूण के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है, ऐसे में गर्भावस्था के दौरान बुखार होने पर हमेशा अपने शिशु के हरकतों और हलचल पर निगरानी बनाए रखें और किसी भी तरह का बदलाव नजर आने पर डॉक्टर से जरुर जांच करवाएं।

तापमान माप लें

बारिश में प्रेग्नेंसी के दौरान यदि बुखार होता है तो सबसे पहले थर्मामीटर से आप अपने शरीर का तापमान मापे और रीडिंग को नोट करें। ऐसा करने से बुखार की सही निगरानी रखने में आपको मदद मिलती है।

बुखार के अन्य लक्षणों पर भी रखें नजर

प्रेग्नेंसी के दौरान बुखार के साथ आने वाले किसी भी अन्य लक्षण पर गौर जरुर करें। यदि आपको सर्दी-खांसी के साथ बुखार है, तो यह श्वसन पथ के इंफेक्शन (आरटीआई) के कारण हो सकता है। यदि आपको बुखार के साथ दस्त भी हो रहे हैं, तो यह पेट का संक्रमण हो सकता है और बुखार आने के साथ कंपकंपी मलेरिया का संकेत हो सकता है।

गर्भावस्था के दौरान बुखार होने पर घबराएं नहीं और लक्षणों पर ध्यान दें। इसे बढ़ने से रोकने की कोशिश करें और किसी भी तरह की समस्या महसूस होने पर खुद से दवाई लेने की जगह डॉक्टर को कंसल्ट जरुर करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *