मां बनना हर महिला के लिए एक बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है। गर्भधारण करने से लेकर डिलीवरी होने तक महिला को कई परेशानियों से जूझना पड़ता है। वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान न सिर्फ महिला के शरीर बल्कि उसके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर होता है। इतना ही नहीं प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में भी महिलाओं को काफी परेशानियां होती हैं। गर्भ ठहरने के लक्षण महिलाओं के शरीर में बदलावों के साथ दिखते हैं। ये लक्षण महिलाओं के लिए शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य में बदलाव के तौर परदिखते हैं। कई बार तो महिलाओं को गर्भधारण होने का पता भी नहीं चल पाता। ऐसे में वह इन लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देती हैं लेकिन यह महिला को हेल्दी प्रेग्नेंसी प्लान करने से रोक सकते हैं। ऐसे में यह जरुरी है कि इन लक्षणों को समझकर ही जांच करवाई जाए। तो चलिए जानते हैं कि ऐसे कौन से लक्षण हैं।
उल्टी या फिर उबकाई आना
गर्भ ठहरने की शुरुआत में महिलाओं को उबकाई आने लगती है। ऐसे में उन्हें बार-बार उल्टी होने लगती है। साथ ही अक्सर घबराहट और बैचेनी जैसा भी महसूस होने लगता है।
मामूली तनाव या थकान
यदि किसी महिला को काफी दिनों से थकावट ज्यादा महसूस हो रही है तो यह भी प्रेग्नेंसी का लक्षण हो सकता है। प्रेग्नेंसी के कारण महिलाओं को बिना कारण तनाव, कमजोरी और थकावट महसूस होती रहती है।

अचानक कुछ खाने का मन होना
कुछ महिलाओं को इस दौरान कुछ खाने की अचानक से क्रेविंग होने लगती है। इसके अलावा बहुत ज्यादा भूख या अचानक से कुछ खाने का मन भी करने लगता है।
पीरियड्स बंद होना
प्रेग्नेंसी की शुरुआत में पीरियड्स अचानक से रुक जाते हैं। ऐसे में आपको अपनी पीरियड्स डेट का ध्यान जरुर रखना चाहिए। यदि आपके पीरियड्स मिस हुए कुछ दिन हो गए हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क जरुर करें।
पेट में ब्लोटिंग
कई महिलाओं की प्रेग्नेंसी की शुरुआत में ब्लोटिंग भी हो जाती है। ऐसे में उन्हें पेट फूलना या फिर पाचन संबंधित समस्याएं भी होने लगती हैं।

मूड बदलना
प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर में शारीरिक बदलाव के साथ-साथ मानसिक बदलाव भी आते हैं। ऐसे में महिला का मूड बार-बार बदलता रहता है। साथ ही इस दौरान इमोशनल हेल्थ में भी फर्क देखने को मिल सकता है।
सीने में दर्द और चुभन
प्रेग्नेंसी की शुरुआत में महिलाओं को सीने में दर्द भी हो सकता है। ऐसे में ब्रेस्ट के साइज दर्द या फिर चुभन जैसा महसूस हो सकता है। ऐसे में इस लक्षण को कभी भी नजरअंदाज न करें।
बार-बार पेशाब आना
यदि किसी महिला को बार-बार पेशाब जाने की जरुरत महसूस होती है यह भी प्रेग्नेंसी का शुरुआती लक्षण ही है। ऐसे में महिला को कम पानी के बाद भी बार-बार यूरिनेट की जरुरत लग सकती हैं।
ब्रेस्ट में सूजन और दर्द
ब्रेस्ट में दर्द महसूस होना भी प्रेग्नेंसी का ही शुरुआती लक्षण है। कई मामलों में महिला के स्तनों में सूजन भी महसूस हो सकती है।

नोट: यदि किसी महिला को इन लक्षणों से कुछ भी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
