महिलाओं के साथ वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हैवानियत की घटना के बाद अब उत्तराखंड में नर्स के साथ रेप और मर्डर के मामले ने पूरे देश को परेशानी में डाल दिया है। उत्तराखंड के रुद्रपुर की नर्स के साथ आरोपी ने रेप किया और फिर उसका गला घोंट दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन आरोपी ने नर्स के साथ लूटपाट भी की थी।

30 जुलाई से लापता थी नर्स

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 33 साल की नर्स के साथ रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि पीड़िता उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक निजी अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती थी। वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ बिलासपुर कॉलोनी में रहती थी अचानक से वह 30 जुलाई को लापता हो गई जिसके बाद उसकी बहन ने 31 जुलाई को रुद्रपुर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पहले किया रेप फिर घोंट दिया गला

एक हफ्ते बाद उसका शव उत्तर प्रदेश के डिबडिबा क्षेत्र में एक खाली प्लॉट में मिला। शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया जो कि उत्तर प्रदेश के बरेली का एक मजदूर है। रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपी धर्मेंद्र नर्स को झाड़ियों में ले गया जहां उसने पहले उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसका गला घोंटकर हत्या कर डाली इसके बाद वह नर्स के गहने लूटकर फरार हो गया।

पुलिस ने ढूंढा आरोपी

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी जिसमें पीड़िता को रुद्रपुर के इंद्रा चौक से ऑटो में जाते हुए देखा गया था। इसके बाद उन्होंने पीड़िता के चोरी हुए मोबाइल फोन का पता किया जिससे उन्हें धर्मेंद्र तक पहुंचने का रास्ता मिला ।

गला घोटकर कर दी हत्या

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने काशीपुर रोड पर बसुंधरा अपार्टमेंट के अंदर जाते हुए नर्स पर लूटपाट के इरादे से हमला किया था। इसके बाद वह उसे एक खाली प्लॉट में ले गया। उसके साथ बलात्कार किया और उसका गला घोंट दिया। उसे मारने के बाद आरोपी उसके पर्स में रखे पैसे और गहने लेकर फरार हो गया।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *