चंडीगढ़ में आज पीजीआई, गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और गर्वमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने आज हड़ताल का ऐलान कर दिया है। जिस कारण चंडीगढ़ में इलाज करवाने जा रहे मरीजों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।

नए मरीजों का नहीं होगा चेकअप

हड़ताल के कारण नए मरीजों का चेकअप नहीं किया जाएगा। वहीं यदि कोई पुराना मरीज चेकअप करवाने आता है तो उसे सीनियर डॉक्टर ही चैक करेंगे। जबकि गवमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉक्टर दोपहर बाद 1 बजे से हड़ताल पर चले जाएंगे। तब तक ओपीडी का समय समाप्त हो चुका होगा।

इस वजह से हो रहा है विरोध

चंडीगढ़ में डॉक्टरों ने कोलकाता में हुई घटना के विरोध में हड़ताल का ऐलान किया है। जहां मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी गई है। डॉक्टरों की मांग है कि उसके परिवार को न्याय मिलना चाहिए और इस मामले में सीबीआई की जांच होनी चाहिए। देश में रेजिडेंट डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून की व्यवस्था भी की जानी चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *