इन दिनों समय से पहले ही सफेद बालों की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल, तनाव, प्रदूषण और ज्यादा प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल करने के कारण कम उम्र में ही बाल सफेद हो जाते हैं। सफेद बाल होने पर उम्र भी बहुत ज्यादा लगने लगती है और कई बार आत्मविश्वास भी कमजोर हो जाता है। बहुत से लोग बालों को कलर करने के लिए डाई या हेयर कलर का इस्तेमाल करने लगते हैं लेकिन ये हेयर कलर महंगे होने के साथ स्कैल्प संबंधित परेशानियां भी खड़ी कर देते हैं। ऐसे में सफेद बालों को नेचुरली काला करने के लिए आप कुछ हेयर मास्क लगा सकते हैं। ये हेयर मास्क नेचुरल होने के साथ घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं। इन हेयर मास्क को लगाने से बालों और स्कैल्प को कोई नुकसान नहीं होगा और यह मजबूत और शाइनी भी बनेंगे। आइए जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए हेयर मास्क कैसे बनाएं।
हिना और कॉफी से बना हेयर मास्क
सामग्री
हिना पाउडर – 2 चम्मच
कॉफी पाउडर – 2 चम्मच
दही – 1 चम्मच

इस्तेमाल करने का तरीका
. सबसे पहले कॉफी को 1 कप पानी में लेकर अच्छे से उबाल लें।
. जब यह पानी ठंडा हो जाए तो इसमें हिना पाउडर और दही डालकर अच्छे से फेंट लें।
. फेंटने के बाद एक गाढ़ा मिश्रण बना लें।
. फिर मिश्रण को बालों में 2-3 घंटे के लिए लगा दें।
. अब बालों को माइल्ड शैंपू के साथ धो लें।
भृंगराज और नारियल तेल से बना हेयरमास्क
भृंगराज पाउडर – 1 चम्मच
नारियल का तेल – 1 चम्मच
इस्तेमाल करने का तरीका
. सबसे पहले नारियल तेल को अच्छे से गर्म कर लें।
. फिर इस मिश्रण में भृंगराज पाउडर को अच्छे से मिलाकर ठंडा करें।
. मिश्रण को छान कर बॉटल में रख लें।
. इसके बाद बालों और स्कैल्प पर इसे लगा लें।
. सुबह उठकर बालों को पानी से धो लें।
जहां भृंगराज बालों का प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद करेगा वहीं नारियल तेल बालों में प्रोटीन को बढ़ाता है ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से बाल असमय सफेद होने से बचे रहेंगे।
आंवला और मेथी से बना हेयरमास्क
सामग्री
आंवला पाउडर- 1 चम्मच
मेथी पाउडर- 1 चम्मच
5 चम्मच- ऑलिव ऑयल

इस्तेमाल करने का तरीका
. सबसे पहले ऑलिव ऑयल को एक पैन में डालकर अच्छे से गर्म करें।
. फिर इसमें दोनों पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
. जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे एक गिलास बॉटल में भरें।
. अब इसे पूरे बालों पर रातभर के लिए लगा रहने दें।
. सुबह उठने के बाद शैंपू से बालों को धो लें।
आंवले में प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है जो बालों में मेलेनिन का उत्पादन बढ़ाता है। मेथी के बीजों में अमीनो एसिड पाया जाता है जो सफेद बालों को रोकने में मदद करते है।
नोट: बालों को काला करने के लिए आप इन हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं हालांकि इन्हें लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरुर कर लें।
