पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है। यह समस्या मुख्यतौर पर शरीर में हार्मोनल इंबेलैंस के कारण होती है। खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान के कारण पीसीओएस के लक्षण गंभीर भी हो सकते हैं। पीसीओएस से जूझ रही कई महिलाओं के मन में यह शंका रहती है कि उनका गर्भधारण करना सुरक्षित भी है या नहीं। महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि क्या इस समस्या का असर गर्भ में पल रहे उनके शिशु पर भी होगा। तो ऐसे में आपकी परेशानी दूर करते हुए कंसलटेंट एंड सेंटर हेड बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ की डॉ. प्राची बनेरा से इसके बारे में जानते हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/reel/CwDPl1hhaD1/?utm_source=ig_embed&ig_rid=7d4944f7-a4d6-47da-b942-c1b7709d5141

पीसीओएस में पूरी तरह ठीक होने पर करें प्रेग्नेंसी प्लान

यदि आप पीसीओएस की समस्या से पीड़ित हैं और प्रेग्नेंसी प्लान करने का सोच रही हैं तो ऐसे में सबसे जरूरी है कि पहले खुद को पूरी तरह से ठीक करें। मां में होने वाला पीसीओएस कई बार गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर भी भारी पड़ सकता है। पीसीओएस वाली महिलाओं के लिए प्रेग्नेंट होना पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। कई बार महिला में पीसीओएस के लक्षण गंभीर होने पर शिशु जन्म के बाद नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट में भी भर्ती हो सकता है। कुछ मामलों में जन्म के बाद शिशु की मौत भी हो सकती है।

प्रेग्नेंसी में पीसीओएस होने पर समस्याएं

. पीसीओएस होने वाली महिलाओं को डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर होने का जोखिम बढ़ सकता है।

. इससे कई बार प्रीमेच्योर या जल्दी डिलिवरी होने की भी आशंका होती है।

. इसके अलावा कुछ मामलों में शिशु कंजेनाइटल डिसऑर्डर का भी शिकार हो सकता है।

. पीसीओएस होने पर कई बार महिलाओं को हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

. यदि आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी पीसीओएस की समस्या को ठीक करना चाहिए।

ऐसे करें पीसीओएस ठीक

. पीसीओएस की समस्या ठीक करने के लिए अपने लाइफस्टाइल में बदलाव लाएं और अपना खान-पान हेल्दी रखें।

. इसे मैनेज या ठीक करने के लिए अपना वजन कंट्रोल रखें।

. फाइबर से भरपूर डाइट लेने पर ज्यादा फोकस करें।

. स्ट्रेस या तनाव लेने से बचें।

. पीसीओएस को ठीक करने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *