इन दिनों मानसून चल रहा है। ऐसे में इस मौसम में बारिश में भीगने के कारण स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों पर भी असर होता है। इस मौसम में बाल रफ होने और झड़ने लग जाते हैं। इसके अलावा बारिश में भीग जाने के कारण स्कैल्प में बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा भी होता है। ऐसे में मानसून के दौरान आपको बालों का खास ध्यान रखने की जरुरत है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मौसम में आप बालों की केयर कैसे कर सकते हैं।

बारिश के पानी से बचाएं बाल

मानसून के दौरान जरुरी है कि आप अपने बालों और स्कैल्प को बारिश में भीगने से बचाएं। यदि आप बारिश में भीग जाते हैं तो बालों और स्कैल्प को अच्छी तरह से सुखा लें। बालों को सुखाने के लिए आप सॉफ्ट माइक्रोफाइबर टॉवल का इस्तेमाल ही करें जो पानी को तेजी से सोख लेता है इससे बाल टूटने का डर कम होने लगेगा।

खुद को इंफेक्शन से बचाएं

इस मौसम में फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए बालों और स्कैल्प में ऐसे नेचुरल इंग्रीडिएंटस का इस्तेमाल करें जो आपको इंफेक्शन से बचा सकें। एलोवेरा, मेथी और आंवले जैसी चीजें आपके बालों को मानसून में ऐसे इंफेक्शन से बचाएंगी। इसके अलावा अपनी कंघी किसी के साथ शेयर न करें। इससे भी इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है।

नारियल का तेल

शैंपू करने से 15 मिनट पहले बालों में नारियल का तेल लगाएं। इससे आपके बालों को प्री कंडीशनिंग करने में मदद मिलती है। नारियल का तेल बाल धोने के दौरान आपको बालों द्वारा सोखने वाले पानी को कम करेगा। स्कैल्प की ड्राईनेस भी इस तेल से कम होगी।

सही शैंपू और कंडीशनर लगाएं

बारिश के मौसम में बाल रुखे और बेजान होने लगते हैं। एक्स्ट्रा नमी होने के कारण बाल अपनी चमक और वॉल्यूम खोने लगते हैं। ऐसे में आप अपने बालों के मुताबिक ही सही शैंपू और कंडीशनर का चयन करें। शैंपू के बाद कंडीशनर लगाएं और गीले बालों पर अच्छे हेयर सीरम का इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल फ्रिज और खुदरेपन से बचे रहेंगे।

ऐसे हेयरस्टाइल चुनें

बाहर निकलते समय यदि आप अपने बालों को भीगने से बचाना चाहते हैं तो हमेशा पोनटेल या फिर बन ही बनाएं। यह बालों के झड़ने को रोकेंगे और स्कैल्प को खुजली और बैक्टीरिया से भी बचाएंगे।

हेल्दी डाइट लें

बालों को हेल्दी रखने में बारिश के मौसम में अच्छी डाइट लेना भी जरुरी है। प्रोटीन से भरपूर फूड्स जैसे अंडे, अखरोट, डेयरी प्रोडक्ट्स और साबुत अनाज के साथ हरी सब्जियां आप अपनी डाइट में शामिल करें। प्रोटीन रिच फूड आपके बालों में चमक लाते हैं। इसके अलावा जामुन नट्स, पालक और बीटरुट जैसे फूड्स भी आपके बालों की ग्रोथ को बेहतरीन करने में मदद करेंगे ।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *