आजकल की खराब लाइफस्टाइल की वजह से बहुत से लोग कैंसर की चपेट में आ रहे हैं। अगर समय पर इस बीमारी की पहचान और इलाज न की जाएं तो इससे मरीज की जान तक जा सकती है। दरअसल हाल ही में YouTube के पूर्व CEO सुसान वोज्स्की की फेफड़ों के कैंसर से मौत हो गई है। सुसान वोज्स्की दो साल से इस बीमारी की जंग लड़ रही थीं, जो अब दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी उम्र 56 वर्ष की थीं। ऐसे में आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में फेफड़ों के कैंसर से जुड़ी लक्षणों की जानकारी लेकर आए हैं, जिसे जानकर आप समय रहते इससे बचाव कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
क्या होता है फेफड़ों का कैंसर
फेफड़ों का कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जो फेफड़ों के टिशू में बनते हैं। वहीं इस बीमारी में यह फेफड़ों के उन कोशिकाओं को प्रभावित करती है जो वायुमार्गों को लाइन करती हैं। वहीं लोगों में यह बीमारी तब होती है जब उनकी फेफड़ों की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। फेफड़ों का कैंसर आमतौर पर तंबाकू के धुएं, विकिरण और एस्बेस्टस जैसे विषाक्त पदार्थों के संपर्क में आने से अधिक होता है।
क्या है इसके लक्षण
लंबे समय तक खांसी की प्रॉब्लम होना
छाती में दर्द महसूस होना
सांस लेने में परेशानी होना
खांसी में खून का आना
थकान महसूस होना
अकारण वजन कम होना
भूख न लगना
आवाज बैठ जाना
सिर में दर्द रहना
हड्डियों में दर्द का अनुभव होना
