उत्तर प्रदेश के रामपुर के केमरी रोड स्थित पहाड़ी गेट पर क्रिटिकल केयर ट्रामा सेंटर बनाने की तैयारी चल रही है। दरअसल क्रिटिकल केयर सेंटर के बनने से जिले के मरीजों को हाईटेक मेडिकल सुविधा मिल सकेगी। वहीँ ये सेंटर 18 करोड़ 30 लाख रुपए कीलागत से बनने जा रहा है।
ये कंपनी करेगी इस सेंटर का निर्माण
आपको बता दें इस सेंटर का निर्माण यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 18 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है, जिसमें सभी प्रकार की सर्जरी की सुविधा मरीजों को मिल सकेगी। वहीँ इसके आलावा सड़क हादसों में घायल गंभीर रोगियों को भी इलाज में काफी राहत मिलेगी।
क्रिटिकल केयर सेंटर का हो रहा निर्माण
इस क्रिटिकल केयर सेंटर बनने से ह्रदय रोगियों का ऑपरेशन किया जा सकेगा और उन्हें नई जिंदगी मिल सकेगी। इसके अलावा आसपास के इस्लाकों के मरीजों को पहले मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़ या दिल्ली रेफर कर दिया जाता था। उन्हें अब जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया
रामपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के तहत जनपद रामपुर में 50 बेड का क्रिटीकल केयर सेंटर का निर्माण करवा रहा है और जो बहुत ही तेजी से चल रहा है। इसमें आईसीयू वार्ड, आईसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन वार्ड, वेंटिलेटर, डिजिटल एक्सरे की भी मशीनें लगायी जायेंगी। इसके अलावा यहां अर्थोपेडिक सर्जन और ह्रदय रोग विशेषज्ञ की भी तैनाती होगी। इस अस्पताल का निर्माण सितंबर 2025 तक होने की संभावना है।
