आये दिन बॉलीवुड जगत से किसी न किसी की मौत की ख़बरें सामने आती रहती हैं। अब ऐसे में दिग्गज अदाकारा सुषमा सेठ की नातिन मिहिका शाह का हाल ही में निधन हो गया है। महज 24 साल की उम्र ने उन्हें seizure अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गयी। वहीँ मिहिका के निधन से उनकी मां एक्ट्रेस दिव्या सेठ का बुरा हाल है।

इंडस्ट्री में शोक की लहर

बता दें की 88 साल की सुषमा सेठ को काफी गहरा सदमा लगा है। वहीँ मिहिका के निधन से परिवार के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सितारे उनके परिवार को हिम्मत बांध रहे हैं और उनके परिवार के लिए दुआ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लिखा दुःख भरा नोट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिहिका को बुखार 5 अगस्त को मुंबई में बुखार हुआ था। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया है कि मिहिका को पहले बुखार हुआ, जिसके बाद उन्हें दौरा पड़ा। वहीँ बेटी के निधन से टूट चुकीं मिहिका की मां एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा बहुत दुख के साथ, हम आपको हमारी प्यारी मिहिका शाह के निधन की सूचना देते हैं, जो 5 अगस्त, 2024 को हम सभी को अलविदा कह गई।  दिव्या ने अपने पोस्ट में बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए प्रार्थना सभा रखी है जो 8 अगस्त को मुंबई के सिंध कॉलोनी क्लब हाउस में आयोजित होगी।

इमोशनल पोस्ट डाली

बता दें कि हाल ही में दिव्या ने अपने परिवार की तीन पीढ़ियों की एक इमोशनल फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जीमे उनकी बेटी हरे रंग की ड्रेस में है और जबकि उनकी मां यानी सुषमा शेठ लाल रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही है। अपनी मां की तरह मिहिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहा करती थी। वह अक्सर अपने माता-पिता और नानी सुषमा सेठ के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती थी। अब ऐसे इ उसके जाने के बाद परिवार वालों के लिए काफी दुःख  का टाइम है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *