शहद हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद होता है यह तो हम सभी जानते हैं। वहीं इन दिनों मार्केट में शहद के नाम के पर चीनी की चासनी बेची जाती है, जिसे खाने से फायदा तो नहीं लेकिन कई सारी गंभीर बीमारियां उत्पन्न जरूर हो सकती है। दरअसल आधुनिक समय में मार्केट में सभी खाद्य पदार्थों में मिलावटी के मामले के सामने आ रहे हैं। वहीं असली नकली की पहचान करने के लिए उपाय भी बताए जा रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक असली और नकली शहद को पहचानने का तरीका बता रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
https://www.instagram.com/reel/C6czFbYvKP3/?utm_source=ig_web_copy_link
आपको बता दें कि इस वीडियो में एक शख्स शहद की शुद्धता का पता करने के लिए शहद की एक बूंद खरीददार की टी-शर्ट पर लगाता है, और लगाने के बाद वह शख्स तुरंत ही उसे अपने हाथ से हटा देता है। ऐसे में आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि टी-शर्ट पर शहद बिलकुल नहीं लगा और टी-शर्ट साफ है। वहीं शहद बेचने वाले शख्स ने बताया कि अगर शहद असली होगा तो कपड़े पर उसका कोई निशान नहीं लगेगा, जबकि जो शहद नकली होगा तो वह कपड़े पर चिपक जाएगा। वहीं लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहें हैं।
लोगों की प्रतिक्रिया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो इंस्टाग्राम के foody_rahul_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वहीं बहुत से लोग इस वीडियो को देखकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। जिसमें एक यूजर लिखता है आजकल जहर को छोड़कर सबकुछ नकली मिलने लगा है। वही दूसरे ने लिखा शहद पहचानने वाला यह वीडियो देखकर ही मैंने 2 किलो शहद लिया था, अब वो भी नकली निकला। हालांकि तीसरे ने लिखा आज के जमाने में लोगों की जिंदगी असली और नकली की पहचान करने में ही निकली जा रही है।
