बीते दिनों कई भारतीय मसालों को लेकर विदेश ही नहीं देश में भी कई जगह बैन लग चूका है। अब ऐसे में गोरखपुर के कैंपियरगंज में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के तरफ एक मसाला फैक्ट्री में रोक लगाने का काम किया गया है। दरअसल यहां की आनंद मसाले ब्रांड के मिर्च पाउडर में कीटनाशक कार्बेंडाजिम की मात्रा पाई गयी है।

रोक लगा दी गयी है मिर्च powder पर

आपको बता दें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिर्च पाउडर की बिक्री पर रोक लगाते हुए इसे नष्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीँ विभाग अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज कराएगा। इसकी भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

पूरे देश के मसालों का नमूना लिया गया

बीते दिनों सिंगापुर समेत कुछ देशों में भारत से भेजे गए मसालों में कीटनाशक की मात्रा मिलने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद से कई भारतीय मसालों की बिक्री रोक दी गई थी। वहीँ इसके बाद से पूरे देश में मसालों का नमूना लिया गया था।

मिर्च पाउडर पाई गयी है कार्बेंडाजिम की मात्रा

जिले में मसाले के नौ नमूने लेकर जांच के लिए नोएडा भेजे गए थे। अब जांच की रिपोर्ट आ चुकी है। आठ नमूने जांच में पास हो गए,  लेकिन आनंद मसाले के मिर्च पाउडर में कीटनाशक कार्बेंडाजिम की मात्रा अधिक पाई है। ये केमिकल सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है।

वहीँ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीँ इसका उपयोग कद्दूवर्गीय फसलों, फलियों, सलाद, सूरजमुखी, धान, फलों व सब्जियों पर होने वाले फफूंद जनित रोगों जैसे धब्बे, पाउडरी फफूंद, झुलसा, सड़न आदि के नियंत्रण के लिए किसान करते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *