इस मौसम में हमें अपने शरीर का खास ख्याल रखने की जरूरत है। ऐसे में हम ज्यादा ध्यान अपने फेस और हाथ- पैरों पर देते हैं। लेकिन हम शरीर के एक खास अंग को भूल जाते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं नाभि की, जो शरीर का बेहद ही जरुरी अंग है। आपको बता दें नाभि में जमा गंदगी कई तरह के इंफेक्शन्स होने की वजह बनती है। इसी के कारण बीमार होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में इसकी साफ -सफाई का ध्यान रखना भी जरुरी है। तो आज इसी के बारे में जानते हैं।
नाभि में इन्फेक्शन होने का संकेत
नाभि की सही हाइजीन न होना, पसीने या अन्य कई कारणों के चलते नाभि में इंफेक्शन हो सकता है। वहीँ
नाभि का लाल होना, नाभि से पानी आना, किसी रंग का डिस्चार्ज होना, नाभि में जलन या दर्द होना, नाभि के इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।
नाभि को कैसे साफ रखें
इसके लिए गुनगुने पानी और नमक का इस्तेमाल करें। नमक में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। ऐसे में आप नमक वाले गुनगुने पानी में कॉटन या किसी मुलायम कपड़े को भिगोकर इससे नाभि और आस-पास के हिस्से की सफाई जरुर करें। इससे नाभि में मौजूद जर्म्स मर सकते हैं।
नहाते समय भी नाभि को साफ़ करें
बेली बटन को इंफेक्शन से बचाने के इसे गीला न रखें। किसी कपड़े की मदद से इसे सुखा लें। खासकर अधिक पसीना आने के बाद भी नाभि की सही से सफाई करना जरूरी है।
नाभि में तेल लगायें
नाभि में सोते समय कुछ बूंदे सरसों या नीम का तेल लगाएं। इससे कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। नाभि में तेल लगाने से हेल्थ से जुड़ी कई दिक्कतें हल होती हैं।
