बहुत बार आपने देखा होगा कि जब चार दोस्त आपस में मिलते हैं तो एक दूसरे की पीठ को थपथपाते हैं। कई बार जब आप ऑफिस में कम कर रहे होते हैं तो एक दम से कोई पीछे आ कर आपकी पीठ को थपथपा देता है। कुछ पल के लिए आपको अच्छा मेह्स्सुस होता है, लेकिन अगले ही पल थोड़ी सी दिक्कत भी फील होने लगती है। कुछ ऐसा ही मामला चीन के Zhejiang प्रांत से सामने आया है जहां झेंग नाम की एक महिला अपने पुराने ऑफिस में टेबल पर सिर रख आराम कर रही थी तो उसके एक साथी ने आकर उसकी पीठ को थपथपाया और उसकी मानो जान निक गयी। ऐसे में ये महिला एक साल तक काम नहीं कर सकी। ये बात सुनकर आपको थोड़ी हैरानी हुई होगी लेकिन ऐसा हुआ है।
अब बतौर सेक्योरिटी गार्ड काम कर रही हैं
आपको बता दें इस घटना के बाद से इस महिला की हालत ऐसी बिगड़ी की एक साल तक कोई भी काम नहीं सकी सेक्योरिटी गार्ड फिलहाल अब ये एक मेट्रो स्टेशन पर बतौर सेक्योरिटी गार्ड काम कर रही है। वहीँ इस महिला ने अपनी इस बात की जानकारी वहां के लोकल tv चैनल को दी है।
जगाने के लिए थपथपाई थी पीठ
आपको बता दें झेंग अपने ऑफिस में दोपहर के ब्रेक के दौरान डेस्क पर सिर रखकर थोड़ा आराम कर रही थी। तभी लू नाम के एक मेल कलीग ने उसे जगाने के लिए उसकी पीठ पर थपथपाई । लेकिन झेंग उस थपकी को आज तक नहीं भूल पाई है। दरअसल लू ने जब झेंग की पीठ पर मारा तो उसको अपनी बांहों और गर्दन के सुन्न होने से पहले बिजली के झटके सा अहसास हुआ। इतना ही नहीं लू की पांच उंगलियों का निशान साफ झेंग की पीठ पर दिखाई देता है। इसके बाद झेंग की हालत ऐसी बिगड़ी कि वे एक साल तक काम नहीं कर सकीं और अब उसे लगता है कि लू को उसका वित्तीय मुआवजा देना चाहिए।
रीढ़ की हड्डी में डिस्क उभर गई
वहीँ झेंग ने शिकायत की है कि लू ने कथित तौर पर उसे इस शर्त पर 3,000 युआन ($400) दिए कि वह उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी। तब वह सहमत हो गई, लेकिन जब एक महीने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो वह अस्पताल गई जहां डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसकी रीढ़ की हड्डी में डिस्क उभरी हुई है और उसे कुछ हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी गई। लेकिन हाल ऐसा हुआ कि वह पूरे एक साल तक काम पर अन्हीं जा पाई।
कुंग फू तकनीक का इस्तेमाल किया होगा
समय के साथ, झेंग को मालूम हुआ पड़ा कि लू ने उसे थप्पड़ मारा था। तब उसने कुंग फू तकनीक को यूज़ किया था। जिसे आयरन सैंड पाम या आयरन पाम कहा जाता है। वहीँ लू हमेशा मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करने का दावा करता था। चीन के कई मार्शल आर्ट स्कूलों में सिखाई जाने वाली इस तकनीक का इस्तेमाल जाहिर तौर पर प्रैक्टिस करने वालों को रेत से भरे कैनवास बैग पर मुक्का मारकर शक्तिशाली प्रहार करने के लिए किया जाता है।
अब यहां ये बात समझने वाली है कि अगर आप भी अपने दोस्त या ऑफिस में अपने साथी की पीठ को थपथपाते हैं तो थोडा संभलकर। वर्ना किसी दूसरे की जान पर भी बन सकती है।
