आज कल हर जगह बारिश का पानी है, ऐसे में इन्फेक्शन होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। इतना ही नहीं स्किन इन्फेक्शन होने का अधिक खतरा रहता है। वहीँ अगर आप बारिश में भीग जाते हैं तो आप बीमार हो सकते हैं। आपको खुजली, रैशेज,फंगल इंफेक्शन होने का खतरा है। ऐसे में आप इन समस्याओं से बचने के लिए दो तरह के मेडिकेटेड वाटर का यूज़ नहाने के लिए कर सकते हैं। इस पानी को आप घर पर ही बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। तो आज इसी के बारे में जानते हैं।

नीम का पानी करेगा इन्फेक्शन दूर

मानसून में बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। ऐसे में आपके लिए नीम की पत्तियां काफी कारगर साबित हो सकती हैं। इन्हें आप पानी में उबालकर ठंडा करके नहा लें , किसी भी तरह का इन्फेक्शन होगा , वो दूर हो जायेगा। नीम की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक ,एंटी फंगल गुण होते हैं जो त्वचा पर मौजूद इंफेक्शन को मारते हैं, इससे खुजली, फोड़े फुंसियां दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही त्वचा की गहरी सफाई होती है। पसीने से आने वाले दुर्गंध भी ये दूर करता है। नीम का पानी बनाने के लिए आप एक पैन में पानी और नीम की 30 -35 पत्तियां डाल दें। अब इस पानी को अच्छी तरह से उबाल लें। पानी जब नॉर्मल हो जाए तो इसे नहाने हाने वाले पानी में मिला लें और नहा लें।

नमक का पानी देगा राहत

मानसून में आप नमक वाले पानी का यूज़ कर सकते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होने के कारण स्किन इंफेक्शन होने से बचाता है। इसके लिए आप हल्के गुनगुने पानी में नमक डाल दें और इससे नहाएं आपको खुजली, फोड़े फुंसी की शिकायत नहीं होगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *