आपको बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी का आरोप है कि जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार गिर रहा है। कई बार तो उनका शुगर लेवल 50 mg/dL तक भी पहुंच चुका है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल की हालत पर चिंतित आम आदमी पार्टी ने उनके शुगर लेवल पर ध्यान देने की जरूरत जताई है। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक ब्लड शुगर लेवल कम होना हाई शुगर लेवल जितना ही खतरनाक होता है। इससे कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं अगर किसी का शुगर लेवल 50 mg/dL तक पहुंच जाए तो क्या होगा और यह कितना खतरनाक हो सकता है।
कितना शुगर लेवल लो माना जाता है
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी डायबिटीज मरीज में ब्लड शुगर कम का मतलब 80 mg/dL से कम होना है। अगर यह रीडिंग 40 mg/dL से कम होती है, तो यह बेहद गंभीर और खतरनाक हो सकता है। यदि शुगर लेवल लगातार कई घंटों तक इसी लेवल पर रहता है, तो उस व्यक्ति के कोमा में जाने का खतरा रहता है।
लो ब्लड शुगर क्यों खतरनाक है
बता दें कि हाई ब्लड शुगर को दवा से कम किया जा सकता है, लेकिन लो शुगर एक साइलेंट किलर की तरह होता है। वहीं बिना टेस्ट के लो ब्लड शुगर की जानकारी हासिल मही की जा सकती है। लो शुगर होने पर हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या होने लगती है, जो ज्यादा खतरनाक हो सकता है। यही नहीं अगर हाइपोग्लाइसीमिया का सही समय पर इलाज न किया जाए, तो मरीज कोमा में जा सकता है। यही नहीं उसकी मौत भी हो सकती है।
लो ब्लड शुगर के लक्षण
शरीर ठंडा पड़ जाना
हाथ-पैरों में कंपकंपी
शरीर में झुनझुनी
ब्लड शुगर लो होने के कारण
ब्लड शुगर लो होने के कुछ कारण इस प्रकार हैं:
खाने के बीच ज्यादा गैप होना
हेल्दी डाइट न लेना
बहुत ज्यादा गर्मी में रहना
बहुत ज्यादा वर्कआउट करना
डायबिटीज के मरीज इंसुलिन लेते हैं लेकिन खाना नहीं खाते तो शुगर लो हो सकता है
जानिए ब्लड शुगर का इलाज
शरीर में थकान या कमजोरी महसूस होते ही ग्लूकोज के लेवल को मेंटेन करने के लिए बिस्किट, चीनी, आइसक्रीम, कैंडी, कॉफी और मीठी चीजें खाएं
यदि मीठा खाने से आराम न हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं
बेहोशी की स्थिति में तुरंत अस्पताल लेकर जाएं
शुगर लेवल कैसे मेंटेन करें
सही खानपान रखें और अपने कार्ब्स पर नजर बनाए रखें
घर पर बना खाना ही खाएं
एक सही रुटीन फॉलो करें, हर दिन एक ही समय पर खाना खाएं
डायबिटीज मरीज नींद से समझौता न करें
इंसुलिन लेवल की समय-समय पर जांच करें
खाना खाने से पहले और बाद में इंसुलिन चेक करना न भूलें
