पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक ख़राब हो गई। ऐसे में उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी उनकी पार्टी के एक नेता ने सोशल मीडिया पर दी है। वहीँ डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। हालांकि, डॉक्टरों ने विस्तार से मीडिया के साथ कुछ शेयर नहीं किया है।

लालू हुए बीमार

बता दें लालू के बीमार होने पर उनका परिवार अस्पताल में साथ में ही है। परिवार के लोगों ने भी किसी तरह का कोई अपडेट नहीं दिया है। जानकारी के मुताबिक लालू यादव महज नियमित जांच के लिए एम्स आये थे। लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। लालू पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और कुछ महीने पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ है। बढ़ती उम्र के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सिंगापुर में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

बता दें लालू यादव ने बीते दिन केंद्रीय बजट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बजट को लेकर केंद्र पर हमला बोला था। लालू यादव कई बीमारियों की गिरफ्त में हैं। उन्हें शुगर के अलावा किडनी की भी समस्या है। साल 2022 के दिसंबर महीने में लालू प्रसाद यादव ने सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी। उसके बाद वहां से लालू दिल्ली लौट आए थे। लोकसभा चुनाव में उन्होंने रोहिणी के पक्ष में प्रचार भी किया था।

सोशल मीडिया पोस्ट

लालू ने इन दिनों राजनीति में भी एक्टिव नहीं हैं। घर में बैठ कर स्वास्थ्य लाभ लेते हैं। वहीँ सोशल मीडिया पर आये दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। हाल में उन्होंने एनडीए के जंगलराज से संबंधित एक पोस्ट किया था। ऐसा माना जाता है कि लालू यादव अब तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं। वहीँ नवनिर्वाचित सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी है कि मेरे गुरु और राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी अस्वस्थ होने के चलते दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *