आज विज्ञान के क्षेत्र में कई तरह की नई नई चीजें हो रही हैं। जिसके बारे में आप पढ़ते या सोशल मीडिया पर देखते भी होंगे। वहीँ बता दें आज के दौर में बहुत से काम रोबोट द्वारा ही किये जा रहे हैं। ऐसे में एक खबर सामने आई है जिसमे रोबोट के फेस पर स्माइल आएगी वो इंसानी स्किन के माध्यम से।
रोबोट के फेस पर लगी इंसानी स्किन
बता दें जापान के शोधकर्ताओं ने रोबोटिक चेहरों पर इंसानी स्किन लगाकर एक नया कारनामा कर दिखाया है। जिसके चलते रोबोट आचे से हंस सकता है। यानिकि रोबोट मुस्कुराने में सक्षम हो गए हैं। दरअसल टोक्यो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शोजी टेकुची के नेतृत्व में इस काम को अंजाम दिया गया है।
मानव त्वचा कोशिकाओं को विकसित किया
बता दें टीम ने चेहरे के आकार में मानव त्वचा कोशिकाओं को विकसित किया और त्वचा को एक चौड़ी मुस्कान में हेरफेर करने के लिए एम्बेडेड लिगामेंट-जैसे अनुलग्नकों का उपयोग किया। टेकुची ने बताया, “इन एक्चुएटर्स और एंकरों को जोड़कर, पहली बार जीवित त्वचा में हेरफेर करना संभव हो गया।
मुस्कुराता हुआ रोबोट
बता दें शोधकर्ताओं ने संचार प्रणाली और तंत्रिकाओं को जोड़कर प्रयोगशाला में विकसित त्वचा को बेहतर बनाने की योजना बनाई है। इन प्रगतियों से त्वचा के माध्यम से अवशोषित होने वाले सौंदर्य प्रसाधनों और दवाओं के लिए सुरक्षित परीक्षण प्लेटफ़ॉर्म और साथ ही रोबोटों के लिए अधिक realistic and functional कवरिंग तैयार की गयी है। वहीँ टीम का कहना है कि ये थोडा अजीब है लेकिन अच्छा है।
इंसान और रोबोट को एक जैसा दिखाना
टीम का मानना है कि इंसानों के समान सामग्रियों से रोबोट बनाना और उन्हें समान भाव दिखाने का प्रयास किया गया है। वहीँ जैसे-जैसे यह तकनीक विकसित हो रही है, यह मानव-रोबोट इंटरैक्शन के भविष्य और स्वास्थ्य सेवा से लेकर मनोरंजन तक विभिन्न क्षेत्रों में संभावित अनुप्रयोगों के बारे में दिलचस्प सवाल उठाती है।
