आये दिन कोई न कोई बीमारी विश्व के लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। अब ऐसे में इजरायल में वेस्ट नाइल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इस देश में इस बुखार से मरने वालों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभद के लिए ये एक चिंता का विषय बना गया है।

31 लोगों की जा चुकी है जान

बता दें इजराइल में मई की शुरुआत से अब तक मरने वालों की संख्या 31 हो गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को 49 नए संक्रमण मामलों की सूचना दी थी। वहीँ अब देश में कुल मामलों की संख्या 405 हो चुकी है। जो कि साल 2000 में 425 मामलों के वार्षिक रिकॉर्ड के करीब हो गई है।

इसका कारण क्षेत्र में गर्म और ज्यादा आर्द्र मौसम

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस बढ़ते रोग का कारण क्षेत्र में गर्म और ज्यादा आर्द्र मौसम को बताया है। यह मौसम मच्छरों के लिए अनुकूल है। वहीँ जब ये मच्छर पक्षियों को काटते हैं, तो इसके बाद ये इंसानों में वायरस फ़ैलाने का काम करते हैं। इजरायल की एक न्यूज वेबसाइट के अनुसार, संक्रमित लोगों में ज्यादातर बुजुर्ग हैं।

जबकि बच्चों में भी ये वायरस फ़ैल रहा है। बता दें कि अधिकांश लोगों में संक्रमणों में सर्दी के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ लोगों में गंभीर बीमारियां हो जाती हैं, जो तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती हैं।

दो महीने पाए गये हैं संक्रमित पक्षी

बतादें कि इस हफ्ते की शुरुआत में इजरायल के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तामीर गोशेन के मुताबिक पिछले दो महीनों में 159 पक्षी इस वायरस से संक्रमित मिले हैं। जबकि 2023 में केवल तीन पक्षियों में इस संक्रमण को देखा गया था।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *