आये दिन बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कोई न कोई कैंसर का शिकार हो रहा है। अब ऐसे में एक्ट्रेस छवि मित्तल एक नई बीमारी से ग्रस्त हैं। दरअसल उन्हें कोस्टोकोंड्राइटिस (Costocondritis) नाम की बीमारी हो गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।
कैंसर को दे चुकी हैं मात
post देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/Cvd5f3DI2Nd/?utm_source=ig_web_copy_link
आपको बता दें छवि ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस को अपना हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उन्हें कोस्टोकोंड्राइटिस (Costocondritis) नाम की बीमारी हो गई है। इससे उन्हें कई तरह की प्रॉब्लम्स हो रही हैं। उन्होंने इस बीमारी की चपेट में आने का कारण भी शेयर किया है।
आखिर क्या होती है कोस्टोकोंड्राइटिस बीमारी
छवि मित्तल ने बताया कि Costocondritis बीमारी में छाती और पसली में चोट लग जाती है। इससे सांस लेते समय छाती में दर्द महसूस होता है। हाथ हिलाने या नीचे लेटते या बैठते समय भी दर्द का एहसास होता है। इतना ही नहीं हंसने पर भी काफी पेन फील होता है। छवि मित्तल के मुताबिक उन्हें पॉजिटिव रहने में भी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि वह कैंसर को भी मात दे चुकी हैं। वहीँ अब उन्हें ये नई बीमारी परेशान कर रही है। कोस्टोकोंड्राइटिस होने का कारण
छवि मित्तल ने ये भी बताया है कि कैंसर के इलाज के दौरान ली गई रेडिएशन भी इसका कारण हो सकती है। इसके अलावा इंजेक्शन का साइड इफेक्ट्स भी ये हो सकता है , जिन्हें मैंने ओस्टोपीनिया में लिया था। ओस्टोपीनिया बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) वाली कंडीशन को कहते हैं। इसका एक कारण और भी हो सकता है, वो है लगातार आ रही खांसी, जो पिछले कुछ समय से मुझे परेशान कर रही थी।
छवि मित्तल हुआ था ब्रेस्ट कैंसर
बता दें अप्रैल 2022 में छवि मित्तल ने जानकारी दी थी कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। तब उनका अर्ली स्टेज में डायग्नोज़ हो गया था। जिसके लिए उन्हें कीमोथैरेपी लेनी पड़ी थी। फिलहाल वे कैंसर को मात दे चुकी हैं। वहीँ पूरी तरह ठीक हैं। लेकिन अब नई बीमारी ने उन्हें जकड लिया है। बता दें कि छवि मित्तल अब तक कई टीवी शोज और फिल्में कर चुकी हैं। अभी यूट्यूबर हैं और वेब शो SIT उन्होंने ही बनाया है।
